{"_id":"61a145eb98480d1f863e7107","slug":"bijli-bamba-bypass-rout-close-from-today-meerut-news-mrt566504358","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बंबा बाईपास : बंद पर एकमत नहीं विभाग, यातायात विभाग रविवार शाम छह और रेलवे सुबह 10 बजे तक सहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बंबा बाईपास : बंद पर एकमत नहीं विभाग, यातायात विभाग रविवार शाम छह और रेलवे सुबह 10 बजे तक सहमत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से बंद होगा बिजली बंबा बाईपास, दिल्ली रोड पर बढ़ेगा दबाव
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक पर होने वाले मरम्मत कार्य के लिए शनिवार सुबह छह बजे से बाईपास बंद रहेगा। यातायात विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार रविवार शाम छह बजे तक बाईपास बंद रहेगा। वहीं, रेलवे अधिकारियों के अनुसार फाटक पर कार्य शनिवार रात तक ही पूरा कर लिया जाएगा, रविवार सुबह दस बजे से खोला जा सकता है। शहर की लाइफलाइन बन चुके बिजली बंबा बाईपास पर ही दोनों विभाग एकमत नहीं हैं। बाईपास बंद होने से दिल्ली रोडपर वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा, जिससे जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर सकती है।
हर वर्ष झेलनी होगी परेशानी, जरूरी है आरओबी
बिजली बंबा बाईपास पर रेलवे के नियमों के मुताबिक फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाना बेहद जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हर वर्ष ऐसे ही फाटक पर मरम्मत करनी होगी। रेलवे के नियमों में हर दो वर्ष में मरम्मत जरूरी है, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण ये कार्य हर वर्ष करना पड़ेगा।
फाटक के नियमों के अनुसार एक लाख वाहन और दस ट्रेन गुजरने पर आरओबी बनाया जाना महत्वपूर्ण होता है। लेकिन इस पर एक लाख से अधिक वाहनों का दबाव है।