फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Big tax evasion exposed: Business of 60 lakhs done in two wedding seasons, turnover shown as 1.98 lakhs

बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा: दो वैवाहिक सीजन में 60 लाख का किया कारोबार, टर्नओवर दिखाया 1.98 लाख

Wed, 06 Nov 2024 11:40 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 06 Nov 2024 11:40 AM IST
सार

फार्म संचालक कारोबारी ने एक साल में 60 लाख का कारोबार किया लेकिन इसे दर्शाया मात्र 1.98 लाख का टर्नओवर। जीएसटी विभाग की टीम ने हापुड़ रोड स्थित फार्म पर छापा मारा।

विज्ञापन
Big tax evasion exposed: Business of 60 lakhs done in two wedding seasons, turnover shown as 1.98 lakhs
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में जीएसटी विभाग की टीम ने हापुड़ रोड स्थित होटल सहारा फार्म में छापा मारकर बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा किया है। फार्म संचालक कारोबारी ने एक साल में 1.98 लाख का टर्नओवर दर्शाया था। जबकि दो वैवाहिक सीजन छह माह में ही 60 लाख रुपये से अधिक का कारोबार किया गया है। जांच के दौरान टीम को मंडप से मिली डायरी से यह खुलासा किया गया है। 

विज्ञापन


वैवाहिक सीजन शुरू होने से पूर्व जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी कर रहे विवाह मंडपों पर कार्यवाही शुरू कर दी है। संयुक्त आयुक्त राजकुमार त्रिपाठी ने बताया जनवरी 2024 से मार्च 2024 तक मंडप में 36 बुकिंग आईं। जांच के दौरान व्यापारी ने स्वीकृत किया कि प्रति बुकिंग 80 हजार से 1 लाख रुपये तक बुकिंग चार्ज लिया जाता है।
विज्ञापन


इसके अलावा अप्रैल 2024 से जून 2024 तक 34 विवाह आदि मांगलिक आयोजनों की बुकिंग हुई। व्यापारी के द्वारा कागजों में 5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत के बीच बुकिंग घोषित कर टैक्स दिया जा रहा था। कागजों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: पश्चिमी यूपी में आज से कार्य करेंगे अधिवक्ता, दीवान स्कूल ने समय बदला

संयुक्त आयुक्त राजकुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर ये कार्रवाई की गई। टीम में उपायुक्त जितेंद्र आर्य, सहायक आयुक्त अखिलेश कुमार, राज्यकर सहायक आयुक्त विनय कुमार शुक्ला, राज्य कर अधिकारी रोहित गुप्ता, राज्य कर अधिकारी दिव्या बेनीमाधव आदि अधिकारी रहे।

2019 से चल रहा है मंडप, शून्य भी दिखाई आय
मंडप के रजिस्ट्रेशन के अनुसार 2019 से मंडप संचालित है। अधिकारियों ने बताया कि मंडप से कारोबारी ने छह वर्ष में करोड़ों का कारोबार किया है। कुछ वर्ष में आय शून्य तक दिखाई गई है। अपर आयुक्त ग्रेड प्रथम हरिराम चौरसिया और अपर आयुक्त ग्रेड-2 रविराज प्रताप मल्ल के निर्देश में आगे भी मंडपों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

सीजन में दो हजार से अधिक विवाह और करोड़ों की टैक्स चोरी
शहर में 400 विवाह मंडप, मैरिज होम और होटलों में एक सीजन में दो हजार से अधिक विवाह समारोह होते हैं। औसतन एक मंडप की बुकिंग 1 लाख से 5 लाख के बीच होती है। ऐसे में मंडप, होटल व्यापारी 60 करोड़ से अधिक का कारोबार करते हैं। हालांकि टैक्स छिपाते हुए सीजन में कई मंडप में पांच से दस विवाह दिखाकर करोड़ों की टैक्स चोरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed