फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: पश्चिमी यूपी में आज से कार्य करेंगे अधिवक्ता, दीवान स्कूल ने समय बदला

Wed, 06 Nov 2024 10:54 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 06 Nov 2024 10:54 AM IST
खास बातें

शीतकालीन सत्र को देखते हुए मेरठ में दीवान स्कूल ने अपना समय बदल दिया है। वहीं आज अधिवक्ता न्यायिक कार्य पर लाैट जाएंगे। 

विज्ञापन
West UP News Live: Advocates will work in West UP from today, Diwan School has changed the timing
- फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:44 AM, 06-Nov-2024

वेस्ट यूपी में आज से न्यायिक कार्य करेंगे अधिवक्ता

हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन अधिवक्ताा रोहिताश्व कुमार अग्रवाल एवं संयोजक अमित कुमार दीक्षित ने बताया कि वेस्ट यूपी के वकील बुधवार को फिर से न्यायिक कार्य करेंगे।

इससे पहले गाजियाबाद जिला जज के न्यायालय में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों एवं तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता की गई, तब यह निर्णय लिया गया। 
10:32 AM, 06-Nov-2024

West UP News Live: पश्चिमी यूपी में आज से कार्य करेंगे अधिवक्ता, दीवान स्कूल ने समय बदला

मेरठ के दीवान पब्लिक स्कूल ने सभी शाखाओं के समय में बदलाव सोमवार से ही कर दिया। दीवान पब्लिक स्कूल में नर्सरी से यूकेजी तक सुबह नौ बजे से एक बजे तक और बाकी कक्षाओं का समय 8 बजे से दोपहर 2.10 बजे तक कर दिया गया है।

वहीं, केएल इंटरनेशनल स्कूल में नर्सरी में सुबह 8.50 बजे से 12.10 बजे तक, एलकेजी व यूकेजी में सुबह 7.50 बजे से दोपहर 12.10 बजे तक, कक्षा प्रथम से 12वीं तक सुबह 7.50 बजे से दोपहर बाद 2.00 बजे तक, सोफिया गर्ल्स स्कूल में 7.45 बजे बजे से 1.45 बजे तक, सेंट मेरीज एकेडमी में कक्षा प्रथम से 12वीं तक सुबह 7.50 बजे से 1.50 बजे तक का समय रखा गया है। छोटी कक्षा नौ बजे से शुरु होंगी। अन्य स्कूलों में भी समय बदला है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed