{"_id":"6aa2a914f816e3b1c900e302","slug":"beginning-of-a-new-journey-students-given-success-tips-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105429-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नए सफर की शुरुआत, विद्यार्थियों को दिए सफलता के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नए सफर की शुरुआत, विद्यार्थियों को दिए सफलता के गुर
विज्ञापन
- राजकीय महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
- प्राचार्य ने कहा- ज्ञान के साथ संस्कार और कौशल भी जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत और उन्हें उच्च शिक्षा की नई यात्रा से परिचित कराने के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी ने किया। संचालन डॉ. मनोज आर्य ने किया।
नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से परिचित कराया। महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक वातावरण और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।
प्रोफेसर जितेंद्र कुमार बालियान ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व बताते हुए नियमित उपस्थिति, समय की पाबंदी और महाविद्यालय के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। डॉ. संजीव यादव ने स्नातक पाठ्यक्रम, मुख्य एवं माइनर विषय, सेमेस्टर प्रणाली और परीक्षा संबंधी जानकारी दी। दिशांत कुमार ने छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन फॉर्म भरने में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
डॉ. रेनू जैन ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा और प्रतिष्ठा से परिचित कराया। डॉ. विजयवीर सिंह ने विज्ञान वर्ग की शैक्षणिक संभावनाओं की जानकारी दी।
डॉ. मोनू सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की गतिविधियों, प्रथम और तृतीय सेमेस्टर में संचालित स्किल डेवलपमेंट कोर्स की जानकारी दी।
प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
इस दौरान डॉ. समता तोमर, डॉ. संयम, डॉ. नरेश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, रवि कुमार, मोहित कुमार, राजू सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।