{"_id":"5cdc0fdfbdec220700633979","slug":"beaten-of-cashmere-student-after-teasing-with-girl-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवती से छेड़छाड़ पर कश्मीरी छात्र की पिटाई, पीड़ित छात्रों ने लगाया ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवती से छेड़छाड़ पर कश्मीरी छात्र की पिटाई, पीड़ित छात्रों ने लगाया ये गंभीर आरोप
Wed, 15 May 2019 06:42 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 15 May 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के स्याद्वाद इंस्टीट्यूट में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में एक स्टॉल पर बैठी युवती से छेड़खानी के बाद परिजनों ने कश्मीरी छात्र की पिटाई कर दी। बाद में छात्र के माफी मांगने पर मामले में समझौता हो गया। दिन निकलने पर कश्मीरी छात्रों ने कुछ लोगों पर जम्मू-कश्मीर का बताने पर मारपीट का आरोप लगाया। कई छात्रों ने कॉलेज छोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित स्याद्वाद इंस्टीट्यूट बागपत में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत 90 कश्मीरी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। बुधवार को कश्मीरी छात्र कॉलेज से सामान बांधकर सड़क पर उतर आए और आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके साथ जम्मू कश्मीर का बताने पर मारपीट की है। छात्रों ने कहा वह कॉलेज में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अपना ट्रांसफर जम्मू ब्रांच में कराने की मांग की। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन पर भूखा रखने व कॉलेज से निकलने का भी आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा कर शांत किया।
विज्ञापन
कॉलेज के चेयरमैन नागेंद्र गोयल ने बताया कि कॉलेज में पांच दिन से धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम में सामान बेचने के लिए युवतियों ने कॉलेज परिसर में स्टॉल लगाए हैं। मंगलवार की रात में दो कश्मीरी छात्रों ने स्टाल पर सामान बेच रही युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी, इसकी शिकायत पर युवती के परिजनों ने छात्र की पिटाई की, इसमें वह घायल हो गया। रात को ही छात्र ने अपना जुर्म कबूल कर युवती से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र को कॉलेज से निकला नहीं गया है, लेकिन यदि कोई भी कॉलेज के अनुशासन को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। एएसपी रण विजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं कश्मीरी छात्रों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
मारपीट करने वालों का लगाया जा रहा पता : एएसपी
एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि कॉलेज में मंगलवार की रात में कार्यक्रम में कश्मीरी छात्र ने किसी युवती से छेड़छाड़ की। युवती के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। रात में दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया। बुधवार को आरोपी छात्र बिना बताए कहीं चला गया। इसके बाद कश्मीरी छात्रों ने हंगामा किया। उन्हें समझाकर शांत कर दिया। छात्र से मारपीट करने वालों का पता लगाया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/