फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BBA student Prashant goes missing from library, missing report filed

Meerut News: लाइब्रेरी गया बीबीए का छात्र प्रशांत लापता, गुमशुदगी दर्ज

Sat, 14 Feb 2026 06:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 14 Feb 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
BBA student Prashant goes missing from library, missing report filed
बहसूमा। क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी प्रशांत कश्यप (18) लापता हो गया। वह आईएमटी कॉलेज मेरठ में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी जयपाल ने बताया कि उनका पुत्र प्रशांत कश्यप बीबीए प्रथम वर्ष आईएमटी मेरठ का छात्र है। शुक्रवार को वह कस्बा स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। इस संबंध में सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना हैं कि प्रशांत का मोबाइल बंद है। उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed