फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bank manager stole 18 lakhs in ATM, and peon opened the secret

अरे ये क्या? बैंक मैनेजर ही निकला मास्टर माइंड, चपरासी ने ATM से उड़ाए 18 लाख, गिरफ्तार

Fri, 21 Sep 2018 08:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Fri, 21 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
Bank manager stole 18 lakhs in ATM, and peon opened the secret
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूपी में शामली शहर के इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम से 18.37 लाख रुपये चोरी करने की वारदात बंतीखेड़ा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के मैनेजर ने अपने चपरासी से अंजाम दिलाई थी। कैश चुराने के बदले चपरासी को 50 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने आरोपी चपरासी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि बैंक शाखा प्रबंधक अभी फरार है, उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


यह वारदात गत चार मार्च 2018 को हुई थी। इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम में दो कैश केसेट खराब होने पर बैंक अधिकारियों ने मेरठ स्थित एनसीआर कंपनी को शिकायत दर्ज कराई थी। तीन मार्च को बैंक कर्मी राजीव कुमार व धर्मेंद्र गिरी ने एटीएम में 28 लाख रुपये डाले थे। एटीएम की सुरक्षा बैंक का जनरेटर आपरेटर यशपाल सिंह करता था। इसके बाद चार मार्च को एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा तथा एटीएम मशीन को खोलने लगा, जिस पर यशपाल सिंह ने पूछताछ तो उसने बताया कि वह एनसीआर कंपनी से आया है। इसी बीच बंतीखेड़ा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा प्रबंधक रोबिन बंसल भी वहां पहुंच गए और यशपाल से बात करने लगे थे। इसके बाद आरोपी युवक एटीएम से 18,37,300 रुपये निकालकर ले गया था। घटना की बाबत शाखा प्रबंधक नितेश कुमार ने छह मार्च को शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  
विज्ञापन


शुक्रवार को शामली कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर शामली में विजय चौक के पास से चेतन पुत्र सहेंद्र निवासी बंतीखेड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह बंतीखेड़ा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में चपरासी है। शामली में इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम से वह कैश निकालकर ले गया था और बंतीखेड़ा स्थित बैंक शाखा के प्रबंधक रोबिन बंसल को दे दिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात को शाखा प्रबंधक रोबिन बंसल ने चपरासी से अंजाम दिलाया। आरोपी रोबिन शामली के मोहल्ला गुजरातियान का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 हजार रुपये का लालच देकर कराई थी चोरी

बंतीखेड़ा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक रोबिन बंसल ने चपरासी चेतन को एटीएम से कैश चोरी करने के लिए 50 हजार रुपये दिए थे। गिरफ्तार आरोपी चेतन ने पुलिस को बताया कि वह बैंक शाखा से अपनी शादी के लिए एक लाख रुपये ऋण लेना चाहता था, लेकिन शाखा प्रबंधक ने उससे कहा कि यदि तुम मेरा कहना मानो, तो मैं तुम्हें बगैर ऋण के ही 50 हजार रुपये दे दूंगा। इसके बाद रोबिन बंसल ने चेतन को एटीएम खोलने की ट्रेनिंग भी दी थी और एटीएम का गोपनीय कोड भी बताया था।  

कैश लेकर कई घंटे घूमता रहा था चेतन  
गिरफ्तार आरोपी चेतन ने पुलिस को बताया कि एटीएम से कैश निकालने के बाद वह करीब चार घंटे तक घूमता रहा। शामली से निकलने के बाद वह पूर्वी यमुना नहर पटरी के रास्ते मुंडेट गांव पहुंचा और फिर वहां से बंतीखेड़ा स्थित बैंक शाखा में पहुंचकर प्रबंधक रोबिन बंसल को रुपयों से भरा बैग थमा दिया था। इसके बाद रोबिन ने चेतन को 50 हजार रुपये दे दिए थे।

पहले इसी शाखा में रहा रोबिन  
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि रोबिन बंसल पूर्व में इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा शामली में कार्यरत था। इसके चलते उसे एटीएम का गोपनीय कोड मालूम था। बैंक में दूसरे शाखा प्रबंधक की तैनाती होने के बावजूद गोपनीय कोड बदला नहीं गया था, जिसका फायदा रोबिन बंसल ने एटीएम से कैश चोरी कराने में उठा लिया।  

खुद को बचाने की चतुराई  
आरोपी रोबिन बंसल ने एटीएम से कैश चोरी कराने की वारदात में खुद को बचाने के लिए चतुराई भी खूब दिखाई थी। चार मार्च को जब एटीएम से कैश निकाला गया था, तो रोबिन बंसल भी मौके पर पहुंच गया था। एटीएम की सुरक्षा करने वाले जनरेटर ऑपरेटर यशपाल सिंह ने जब रोबिन से कहा कि एटीएम ठीक करने मेरठ से युवक आया है। इस पर दिखावे के लिए रोबिन ने आरोपी से भी पूछा था कि तुम कौन हो और कहां से आए हो। तब आरोपी चेतन ने कह दिया था कि एनसीआर कंपनी मेरठ से आया हूं। खास बात यह थी कि एटीएम खोलने वाले ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed