फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bank cashier beaten by his cousin brothers in Baghpat District on a minor Dispute

बागपत: मामूली विवाद में फुफेरे भाइयों ने बैंक कैशियर पर बोला हमला, पीट-पीटकर किया घायल

Tue, 03 Sep 2019 08:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Sep 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
bank cashier beaten by his cousin brothers in Baghpat District on a minor Dispute
घायल बैंक कैशियर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत जनपद में पारिवारिक विवाद में बैंक के कैशियर को उसके फुफेरे भाइयों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कैशियर को सीएचसी में भर्ती कराया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीद दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कक्षा तीन की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, 15 दिन बाद जागी पुलिस
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के नंगला पोईस गांव निवासी राहुल वर्मा ओरियंटल बैंक खेकड़ा में कैशियर पद पर तैनात है। वह परिवार सहित आर्य नगर बागपत में रहते हैं। पीड़ित राहुल के अनुसार वह मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे के लगभग बाइक पर सवार होकर खेकड़ा बैंक में ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह बागपत में आशीर्वाद मैरिज होम के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार उसके दो फुफेरे भाइयों ने उसे रोका और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसमें वह घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एसएसओ को पीटा, जमकर हंगामा, अब मामले को निपटाने में जुटे अधिकारी 

फुफेरे भाइयों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल ने कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed