फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The villagers beaten up SSO of Electricity Department in Bijnor of Uttar Pradesh

यूपी: ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एसएसओ को पीटा, जमकर हंगामा, अब मामले को निपटाने में जुटे अधिकारी

Mon, 26 Aug 2019 07:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Aug 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
The villagers beaten up SSO of Electricity Department in Bijnor of Uttar Pradesh
ग्रामीणों ने हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद में धामपुर थाना क्षेत्र के ढक्का कर्मचंद बिजलीघर पर तैनात एसएसओ की पिटाई कर दी। दहशत में एसएसओ बिजलीघर का ताला लगाकर भाग निकाला। वहीं, रविवार शाम शटडाउन के बावजूद ग्रामीणों के जबरन विद्युत आपूर्ति शुरू करने से विद्युत लाइन पर काम कर रहा टाटा कंपनी का एक कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गया था। विद्युत लाइनों के मरम्मत कार्य के कारण क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं, विद्युत निगम के अधिकारियों ने ग्रामीणों के खिलाफ थाने में तहरीर देने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस की गुंडई, सीआरपीएफ के कमांडो को बेरहमी से पीटा, घर में की तोड़फोड़
विज्ञापन


एसडीओ भगवंत सिंह ने बताया कि कई स्थानों पर टाटा कंपनी की ओर से बिजली की लाइनों की मरम्मत का काम चल रहा है। बिजलीघर से शटडाउन लेकर किसी तरह से लाइन मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। रविवार को जब लाइन मरम्मत का कार्य चल रहा था तो बिजलीघर से शटडाउन लेकर लाइन पर टाटा कंपनी का एक कर्मचारी कार्य कर रहा था। इस दौरान ग्रामीणों ने एसएसओ कामेश्वर के साथ मारपीट कर बिजली चालू कर दी। जिससे लाइन पर काम कर रहा कर्मचारी करंट की चपेट में आने से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार को फिर से ग्रामीणों ने मारपीट की, जिससे घबराए एसएसओ ने बिजलीघर से भाग कर किसी तरह से जान बचाई।

वहीं, ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों के लगे आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि निगम के अधिकारी सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। शेड्यूल के अनुसार क्षेत्र को बिजली नहीं दी जा रही है। गांवों में सात-आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। 

यह भी पढ़ें: गुंडागर्दी की हदें पार, भाजपा नेता का फोन नहीं सुना तो कर दी दरोगा की पिटाई, तस्वीरें

एक्सईएन वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले को निपटवाने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीओ भगवंत सिंह ने कहा समाधान कराने के प्रयास में लगे हैं। यदि मामला नहीं निपटता है तो निगम की ओर से आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed