फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Shortage of 500 notes due to ban of pink notes, problems increased, availability not even 20 percent

Baghpat: गुलाबी नोटों की बंदी से 500 के नोटों की हुई कमी, बढ़ीं दिक्कतें, उपलब्धता 20 फीसदी भी नहीं

Wed, 07 Jun 2023 04:16 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, अमर उजाला, बड़ौत/बागपत
मुकेश पंवार, अमर उजाला, बड़ौत/बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Jun 2023 04:16 PM IST
सार

2000 के नोट की बंदी के बाद 500 के नोटों की कमी होने लगी है। बदलने में 500 के चार नोट की खपत से दिक्कतें बढ़ीं, उपलब्धता 20 फीसदी भी नहीं है। पिछले 15 दिन में 30 करोड़ रुपये के 2000 के नोट जमा हुए हैं।

विज्ञापन
Baghpat: Shortage of 500 notes due to ban of pink notes, problems increased, availability not even 20 percent
500 रुपए के नोट

विस्तार

बागपत जनपद के बैंक इन दिनों परेशान हैं। 2000 के नोट की बंदी के बाद 500 के नोटों की कमी होने लगी है। रोजाना 500 के नोटों की मांग भेजी जा रही है। लेकिन मांग के सापेक्ष बीस फीसदी की उपलब्धता भी नहीं हो पा रही। वहीं 15 दिन में अब तक जनपद में तकरीबन 30 करोड़ रुपये के 2000 के नोट बैंकों में जमा हो चुके हैं।

विज्ञापन


समस्या इसलिए बढ़ गई क्योंकि एक 2000 का नोट बदलने में 500 के चार नोटों की खपत हुई। अब डिमांड के सापेक्ष 500 के नोट नहीं मिल रहे है। साथ ही जो नोट 500 के आए रहे हैं, उनके लिए हिदायत मिल रही है कि उपलब्ध नोटों को सिर्फ एटीएम के लिए रखा जाए। अन्य कार्य सौ और दो सौ के नोटों से चलाए जाएं।
विज्ञापन


दो हजार रुपये के नोट बंद करने की खबर के बाद लोग नोट लेकर बाजार पहुंचने लगे हैं। लोग 100 और 200 रुपये की चीजों को खरीदने के लिए 2000 रुपये दे रहे हैं। लोगों को एक बार फिर से लाइन में लगने का डर सताने लगा है। जिसे देखते हुए बैंकों में 23 मई से अतिरिक्त काउंटर लगाकर 2000 का नोट जमा करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रक्रिया को शुरू हुए अभी 15 दिन ही बीते हैं, जनपद मेें इस अवधि में तकरीबन 30 करोड़ रुपये के 2000 के नोट जमा हो गए। लेकिन 2000 का नोट बदलने में 500 के नोटों की खपत बढ़ गई।
यह भी पढ़ें: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: दूध-खोया हो, मसाले या तेल, नहीं थम रहा खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल

एक बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि उनके यहां अब तक तकरीबन 50 लाख रुपये के गुलाबी नोट बदले जा चुके हैं। इनके बदले में 500 के नोट दिए गए। यदि ग्राहकों को छोटे नोट दिए जाते हैं तो आनाकानी करते हैं। ऐसे में सारा बोझ 500 के नोटों पर है। मुश्किल यह है कि एक दो हजार के नोट के बंडल के बदले 500 के चार बंडल खपत में जा रहे हैं। बैंक में सर्वाधिक राशि दो हजार रुपये की आई है। इसको दोबारा प्रयोग में लिया नहीं जा सकता। आरबीआई से इस राशि के बदले करेंसी आने में समय लगेगा। इसलिए फिलहाल किल्लत हो गई है।

नहीं मिले 500 के नोट, थमा दी 100 और 200 की गड्डी
बिजरौल रोड निवासी सोनू तोमर ने बताया कि नगर की एक बैंक शाखा में 500 के नोट की एक गड्डी लेने गए थे, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने साफ इंकार कर दिया और कहा कि 500 के नोट नहीं आ रहे हैं, काफी आग्रह किया तो उन्होंने 100 ओर 200 रुपयों की गड्डी थमा दी।

बबलू मलिक ने बताया कि 2000 के नोट जमा कराए थे, बदले में 500 के नोट लेने थे, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने इनकार कर दिया। उसके बदले 200 रुपयों के नोट की गड्डी थमा दी।

यह भी पढ़ें: Baghpat: किसानों पर लाठीचार्ज निंदनीय, चुनावी अभियान स्थगित कर लौटे जयंत चौधरी, हरियाणा भेजा प्रतिनिधि मंडल

छोटे नोट चलन में
नई करेंसी में रखे हुए सभी छोटे नोट बैंकों को भेज दिए गए हैं। सिक्कों को लेने का भी आग्रह किया जा रहा है। कुछ बैंकों ने तो गंदे और कटे फटे नोटों को चलाना शुरू कर दिया है। अधिक बिक्री वाले खाताधारकों से दिन में दो बार नकदी जमा करने का आग्रह किया जा रहा है।

 
यह बात सही है कि 2000 का एक नोट बदलने में 500 के चार नोट की खपत बढ़ गई है, जिस कारण थोड़ी दिक्कत उत्पन्न हुई है। 500 के नोट की डिमांड भेजी गई है, लेकिन मांग के सापेक्ष उपलब्धता कम है। उन्होंने ग्राहकों से सहयोग की अपील की। - राजेश पंत, एलडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed