फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jayant Chaudhary returned after postponing election campaign, says Lathicharge on farmers is condemnable

Baghpat: किसानों पर लाठीचार्ज निंदनीय, चुनावी अभियान स्थगित कर लौटे जयंत चौधरी, हरियाणा भेजा प्रतिनिधि मंडल

Wed, 07 Jun 2023 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Jun 2023 01:56 PM IST
सार

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी बागपत में आज बड़ौत सीट पर रालोद की जीत पर आयोजित धन्यवाद सभा में शामिल हुए। वहीं चौधरी जयंत सिंह ने अपने चुनावी कार्यक्रम स्थगित कर दिए और वापस लौट गए। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल हरियाणा भेजा है।

विज्ञापन
Jayant Chaudhary returned after postponing election campaign, says Lathicharge on farmers is condemnable
चौधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद डॉ. जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों पर अत्याचार न करें। हरियाणा में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रख रहे किसानों पर किया गया लाठीचार्ज घोर निंदनीय है। इस दौरान एक किसान की मौत भी हुई है और काफी संख्या में किसान घायल हुए हैं। पार्टी किसानों के साथ है और इस वजह से पार्टी ने अपना समरसता अभियान रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन


चौधरी जयंत सिंह बड़ौत के अर्जुनपुरम कालोनी में नगर पालिका की अध्यक्ष बबीता तोमर के यहां आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है, इसका उदाहरण सरकार ने एक बार फिर से प्रदर्शित किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: दूध-खोया हो, मसाले या तेल, नहीं थम रहा खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में विभिन्न मांगों को लेकर किसान शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। किसान सूरजमुखी की फसल को बढ़ावा देने के लिए मांग कर रहे थे। उन पर तानाशाही रवैया अपनाकर अन्नदाताओं पर लाठीचार्ज किया गया। इस लाठीचार्ज में एक किसान की मौत हो गई, जबकि काफी संख्या में किसान घायल हुए हैं।

जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार किसान संगठनों को तोड़ने का भरपूर प्रयास कर रही है, लेकिन सरकार इसमे सफल नहीं होगी। अब किसान एकजुट होकर इनके खिलाफ आवाज उठाएंगे।

कहा कि रालोद का एक प्रतिनिधि मंडल जिसमे छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार, पूर्व विधायक छपरौली डॉ. अजय तोमर और शामली विधायक प्रसन्न चौधरी शामिल हैं, वे हरियाणा जाकर मृतक किसानों के परिजनों से मिलेंगे।

 

प्रतिनिधि मंडल किसानों से मिलकर अपनी रिपोर्ट उन्हें देगा। वह विपक्ष के नेताओं से मिलकर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। वह बुधवार का अपना चुनावी दौरा रद्द कर वापस लौट गए। इस दौरान धन्यवाद सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतक किसान को श्रद्बांजलि दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed