{"_id":"6a9b05369d0e1982c60cee1d","slug":"meerut-family-of-martyred-stf-inspector-sunil-kumar-meets-cm-yogi-2026-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सीएम योगी से मिले शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार के परिजन, मरणोपरांत मिला है वीरता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सीएम योगी से मिले शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार के परिजन, मरणोपरांत मिला है वीरता पुरस्कार
Fri, 04 Sep 2026 11:22 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:22 PM IST
सार
मेरठ के मवाना रोड मसूरी गांव निवासी शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार और कीर्ति चक्र से सम्मानित करने का एलान किया गया। उनकी पत्नी मुनेश देवी, बेटा मनजीत, बेटी नेहा, दामाद शशांक मलिक समेत परिजन सीएम से लखनऊ जाकर मिले।
विज्ञापन
सीएम योगी से मुलाकात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार के परिजनों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। सीएम ने परिजनों का हाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
मवाना रोड मसूरी गांव निवासी मरणोपरांत वीरता पुरस्कार और कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की पत्नी मुनेश देवी, बेटा मनजीत, बेटी नेहा, दामाद शशांक मलिक और सुनील कुमार के भाई कुलदीप बीते बुधवार शाम को लखनऊ पहुंचे। वहां उन्होंने मुखमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की।

करीब 25 मिनट हुई शिष्टाचार भेंट में सीएम योगी ने परिवार का हाल जाना। उन्होंने शहीद सुनील कुमार की वीरता की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि परिवार को लेकर उनका विशेष ध्यान है। सरकार द्वारा की गई घोषणाओं पर काम जारी है। परिजनों ने सीएम से बेटे मनजीत की नौकरी और सुनील कुमार के नाम पर सड़क नामकरण की भी बात का जिक्र किया। सीएम ने परिजनों को मांग जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
15 अगस्त को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार और कीर्ति चक्र की हुई घोषणा
15 अगस्त 2026 को सरकार ने शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार और केंद्र सरकार ने कीर्ति चक्र देने की घोषणा की थी। उनके आवास पर पहुंचकर मेरठ जोन एडीजी भानु भास्कर ने परिवार को बधाई दी थी। जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी 2025 में इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने मुकीम काला और मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग के शार्प शूटर अरशद समेत चार बदमाशों को शामली के झिंझाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मार गिराने में अहम भूमिका निभाई थी। मुठभेड़ के दौरान उन्होंने एके-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए बदमाशों का जमकर मुकाबला किया था। मुठभेड़ में उन्हें तीन गोलियां लगी थीं। अस्पताल में उनका निधन हो गया था।
ये भी देखें...
नकली सिगरेट फैक्टरी: रोज बनाई जा रही थी 50 लाख की सिगरेट, कंबोडिया से मंगाते थे कागज; देशभर में थी सप्लाई