फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat crime, murder of woman in uttar pradesh

मर्डर: महिला की लाश देख उड़े ग्रामीणों के होश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Thu, 22 Nov 2018 06:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 22 Nov 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
Baghpat crime, murder of woman in uttar pradesh
फाइल फोटो

यूपी के बागपत में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ ने फोर्स के साथ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

  
नैथला गांव के चौकीदार मोमीन ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे के लगभग कृष्ण पुत्र हरबंस के गन्ने के खेत में तीन-चार महिलाएं घास खोद रही थी। इसी दौरान सड़क से 50 मीटर अंदर खेत में महिला का शव पड़ा मिला। शव को देखकर महिलाओं ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सीओ दिलीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। शव 8 से 10 दिन पुराना लग रहा था। शव गला होने के कारण उसकी पहचान भी नहीं हो पा रही थी। उसके एक हाथ को जंगली जानवरों ने खा लिया था। पुलिस को घटनास्थल से कंबल, अंगूठी व चप्पल बरामद हुई है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात महिला का शव मिलने का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। सभी थाना पुलिस को शव मिलने की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

ठिकाने लगाए जा रहे है शव 

कोतवाली क्षेत्र में हत्या कर शव ठिकाने लगाने का सिलसिला जारी है। दस माह में छह अज्ञात शव मिल चुके है, जिनका आज तक कोई पहचान नहीं हुई। औद्योगिक क्षेत्र में हत्या कर शव को जला दिया था। पुलिस को घटना स्थल से महिला का आभूषण बरामद हुआ था। कलक्ट्रेट के बाहर ज्ञान वाटिका में हत्या कर अज्ञात व्यक्ति का शव फेंक दिया था। सूजरा रेलवे हाल्ट के पास युवक की गर्दन रेत कर हत्या की गई थी। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास अज्ञात शव पड़ा मिला था। अब नैथला के जंगल में अज्ञात शव मिला है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जब तक शवों की पहचान नहीं होगी, घटना का खुलासा करना मुश्किल है।  
 
एक साल में मिल चुके है तीन शव 

नैथला के जंगल में जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला है, यहां पर इससे पहले दो शव और मिल चुके हैं। एक साल पहले अज्ञात महिला का गोली लगा शव मिला था, जिसकी कोई पहचान नहीं हुई। तीन माह पूर्व बड़ौली के भट्ठा कारोबारी का फंसी के फंदे पर शव लटका मिला था। रात होते ही नैथला मार्ग पर आवागमन बंद हो जाता है। पुलिस भी रात्रि में गश्त नहीं करती। ग्रामीणों इस स्थल को खूनी जंगल के नाम से पुकारते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed