{"_id":"5d402b5c8ebc3e6d1e2bdea3","slug":"badmash-murder-a-woman-in-saharanpur-against-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश, विरोध करने पर महिला की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश, विरोध करने पर महिला की हत्या
Tue, 30 Jul 2019 05:04 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 30 Jul 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा में जुटी खाकी को सहारनपुर जनपद में बदमाशों ने चुनौती दे डाली। बदमाशों ने यहां एक महिला की हत्या कर दी वहीं उसकी पुत्रवधु व छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सरसावा थानाक्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री विहार निवासी राजपाल सिंह पुंडीर अपनी मां कमला देवी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। सोमवार शाम देवेंद्र अपने साथियों संग कांवड़ लेने बाइक से हरिद्वार गया था। इसी दौरान देर रात कुछ बदमाशों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। बुजुर्ग महिला कमला ने बदमाशों के लूटपाट करने का विरोध किया तो बदमाशों ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
पुत्रवधु के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर बदमाश फरार हो गए। वहीं घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। लूट की सूचना पर देवेंद्र भी घर पहुंचा और पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन