फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Awaiting the arrival of passengers by the Damru

डमरू बजाकर यात्रियों को किया जागरुक

Tue, 23 Jul 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Awaiting the arrival of passengers by the Damru
डमरू बजाकर यात्रियों को किया जागरूक
विज्ञापन

मेरठ। ‘स्वच्छता ही सेवा है’ इस स्लोगन के साथ रेलवे परिसर को साफ-सुथरा बनाने के लिए सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने अनोखी मुहिम शुरू की है। सिटी स्टेशन पर 100 डस्टबिन की व्यवस्था रेलवे की तरफ से की गई है। स्टेशन के प्लेटफार्म पर रखे डस्टबिन की उपयोगिता बताने के लिए सोमवार को हाथ में डमरू लेकर स्टेशन अधीक्षक ने कर्मचारियों के साथ डस्टबिन के बारे में यात्रियों को जागरूक किया। अधीक्षक ने कहा कि अगर परिसर में कोई भी गंदगी, धूम्रपान, तंबाकू आदि करता दिखे तो रेलवे अधिकारियों को सूचित करें। गंदगी फैलाने वाले व्यक्ति को शर्मिंदा करने के लिए डमरू बजाया जाएगा। गंदगी फैलाने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूला जाएगा। मुहिम शुरू करने में उनके साथ टिकट निरीक्षक वीरेंद्र, सुनील पाल आदि मौजूद रहे।

वहीं सिटी स्टेशन पर दिल्ली से आए ‘आई केन विन’ टीम ने रेलवे कर्मचारियों को तंबाकू के खतरे विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। उन्होंने तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। जिससे वह अन्य लोगों और यात्रियों को जागरूक कर सकें । संस्था अभी तक मेरठ के 70 से अधिक स्कूलों में अपनी कार्यशाला कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed