फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   assembly elections: challenge in front of BSP in its stronghold

गढ़ में ही बसपा को चुनौती, मायावती यहां से चुनाव लड़कर सीएम बनीं थीं

Wed, 18 Jan 2017 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Wed, 18 Jan 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
assembly elections: challenge in front of BSP in its stronghold
बसपा

बहुजन समाज पार्टी के लिए सहारनपुर हमेशा से ही खास रहा है। यहां की विधानसभा रही हरोड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री मायावती दो बार चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंची और मुख्यमंत्री बनीं, जबकि कांशीराम ने भी सहारनपुर से एक बार लोकसभा चुनाव लड़कर बसपा की ताकत का अहसास कराया। 2012 में सपा की प्रदेश में रिकार्ड जीत के बावजूद बसपा का ही परचम लहराया, लेकिन इस बार बसपा की साख दांव पर लगी हुई है। इस पार्टी के दो मौजूदा विधायक, एक पूर्व विधायक पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। जबकि अभी तक पार्टी डैमेज कंट्रोल नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


सहारनपुर को बसपा का गढ़ माना जाता रहा है। 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा की लहर के बावजूद बसपा ने यहां अप्रत्याशित प्रदर्शन किया। नकुड़ से धर्मसिंह सैनी, रामपुर से रविंद्र मोल्हू, बेहट से महावीर राणा और सहारनपुर देहात से जगपाल ने जीत का परचम लहराकर सहारनपुर में बसपा की हनक को बरकरार रखा। सहारनपुर बसपा के लिए इसलिए भी खास रहा है क्योंकि यहां की विधानसभा सीट रही हरोड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री मायावती दो बार चुनाव जीत चुकीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हरोड़ा सीट से 1996 में और 2002 में चुनाव में जीत हासिल की। इसके अलावा कांशीराम ने 1998 में सहारनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर दमखम दिखाया। हालांकि वह भाजपा के नकली सिंह से कुछ ही मतों से पीछे रह गए थे। तब से ही यहां पर बसपा विधानसभा चुनावों में आगे रही है।  
विज्ञापन


लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में बसपा की कड़ी परीक्षा होने जा रही है। इसका कारण बसपा के चार मौजूदा विधायकों में से दो विधायक महावीर राणा और धर्म सिंह सैनी पार्टी से अलविदा कह चुके हैं। इस बार दोनों ही भाजपा के प्रत्याशी के रूप में उन्हीं सीटों पर बसपा के प्रत्याशियों को टक्कर देंगे। इसके अलावा देवबंद से बसपा के विधायक रहे मनोज चौधरी भी बसपा का साथ छोड़ चुके हैं और फिलहाल भाजपा के टिकट पर चुनौती दे रहे हैं। हालांकि बसपा ने इस नुकसान की अनदेखी करते हुए अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। बसपा में सहारनपुर में कोई भी बड़ा नेता किसी भी पार्टी से शामिल नहीं हुआ है, लेकिन पार्टी पदाधिकारी मानकर चल रहे हैं कि सहारनपुर में किसी व्यक्ति विशेष की बजाय पार्टी की अपनी छवि पर ही वोट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed