फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Asked the workers at the BJP review meeting - how many new votes are made

भाजपा की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं से पूछा- कितनी बनवाई नई वोट

Thu, 17 Dec 2020 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Asked the workers at the BJP review meeting - how many new votes are made
भाजपा की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं से पूछा- कितनी बनवाई नई वोट
विज्ञापन

दौराला/जानीखुर्द। भाजपा सरधना विधानसभा की नव मतदाता पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक बुधवार को भाजपा नेता रवि चौधरी के आवास पर हुई। जिसमें सभी मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी मौजूद रहे। अध्यक्षता और संचालन दौराला मंडल अध्यक्ष रवि बटजेवरा ने की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह रहे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास मॉडल के रूप में दिखाई दे रहा है। भाजपा 2022 का विधानसभा चुनाव बूथ प्रबंधन के माइक्रो मैनेजमेंट (सूक्ष्म प्रबंधन) से जीतेगी। जिला उपाध्यक्ष विनोद चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कितनी नई वोट बनवाई, इसकी विस्तृत जानकारी ली। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव, विनोद खटीक, संजय प्रजापति, उदय प्रताप, नीरज गोयल, कमल चौहान, राजीव जैन, मोंटी सोम, अनिल सैनी आदि रहे।

वहीं, जानीखुर्द क्षेत्र में सिवालखास विधानसभा के सभी भाजपा मंडलों की बैठक गांव टिमकिया में विनोद प्रधान के आवास पर हुई। बैठक में क्षेत्रवार मतदाता पुनरीक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी की समीक्षा की गई। बैठक में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, जिला अभियान प्रमुख विनोद चौधरी, विधानसभा अभियान संयोजक ब्रजवीर सैनी, मुनीश उपाध्याय, मुकेश शास्त्री, मदनपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष बॉबी शर्मा, महामंत्री प्रदीप शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed