{"_id":"61e9bffd71e87f5b6a321f2e","slug":"arrested-for-making-documents-by-putting-fake-seals-meerut-news-mrt574135957","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फर्जीवाड़ा: अफसरों की फर्जी मुहर लगाकर दस्तावेज बनाने वाला आरोपी दबोचा, पूछताछ में खुलेंगे राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा फर्जीवाड़ा: अफसरों की फर्जी मुहर लगाकर दस्तावेज बनाने वाला आरोपी दबोचा, पूछताछ में खुलेंगे राज
Fri, 21 Jan 2022 10:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:43 AM IST
सार
मेरठ में अफसरों की फर्जी मुहर लगाकर दस्तावेज बनाने वाला आरोपी दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही मुकदमा दर्ज था। अब पुलिस को सूचना मिली थी, इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की फर्जी मुहर लगाकर दस्तावेज बनाने के आरोपी देवेश मित्तल को ब्रह्मपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देवेश का साथी अमन गर्ग को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खत्ता रोड स्थित एक साइबर कैफे में अमन और देवेश मितल फर्जी दस्तावेज तैयार किया करते थे। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज बना लेते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने 10 जून 2021 को अमन गर्ग को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया था। उसका साथी देवेश मितल निवासी माधवपुरम फरार हो गया था। अब एक सूचना मिलने पर गुरुवार को ब्रह्मपुरी पुलिस ने नामजद आरोपी देवेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सपा नेता अतुल प्रधान हुए भावुक, कहा-12 साल से मेहनत कर रहा हूं...एक बार तो मौका दे दो, इस बार जीता दो सारा कर्ज उतार दूंगा
विज्ञापन
वहीं कार्यवाहक एसओ नरेंद्र कसाना ने बताया कि अभी विवेचना चल रही है। आरोपियों ने किन-किन लोगों को फर्जी दस्तावेज बना कर दिए हैं, इसकी भी जांच हो रही है।
यह भी पढ़ें: सोतीगंज का एक और कबाड़ी दबोचा: हिस्ट्रीशीटर यूनुस गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज