फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sp leader Atul Pradhan said: I have been working hard for 12 years...give me a chance

सपा नेता अतुल प्रधान हुए भावुक, कहा-12 साल से मेहनत कर रहा हूं...एक बार तो मौका दे दो, इस बार जीता दो सारा कर्ज उतार दूंगा

Thu, 20 Jan 2022 04:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Jan 2022 04:43 PM IST
सार

चुनावी तारीखें नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के नेता जनता से वोट की अपील करने के अलग अलग हथकंडे अपना रहे हैं। कोई वादों का दांव खेल रहा है तो कोई भावुक होकर जनता से उन्हें वोट करने की गुजारिश कर रहा है। मेरठ में सपा नेता अतुल प्रधान भी एक सभा को संबोधित करते  हुए भावुक हो गए। 

विज्ञापन
sp leader Atul Pradhan said: I have been working hard for 12 years...give me a chance
सपा नेता अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले 12 साल से जनता के बीच में रहकर सेवा कर रहा हूं। अगर कोई मुझसे गलती हुई है, तो उसे माफ कर दो। इस बार विधायक बना दो, पूरा कर्ज उतार दूंगा। यह बात सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान ने मेरठ के मोदीपुरम में जनता के बीच में कहीं तो भावुक हो गए।
विज्ञापन


दौराला स्थित शिव शक्ति कोल्ड स्टोर पर पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह की अध्यक्षता में सर्व समाज समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान ने कहा कि पिछले 12 साल से आपके बीच में रहकर सेवा कर रहा हूं अगर मेरे से कोई गलती हुई हो तो हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं, इस बार विधायक बना दो पूरा कर्ज उतार दूंगा, एक बार तो मेरा भी मौका बनता होगा विधायक बनने का, जनता के बीच में रहकर ही काम करूंगा।
विज्ञापन


सपा की सरकार में जो विकास कार्य सरधना विधानसभा क्षेत्र में कराए गए थे, वह भाजपा सरकार ने रोक दिए हैं। भाजपा विधायक ने और सरकार ने जनता का काम नहीं किया है विधायक ने क्षेत्र के लोगों पर मुकदमें दर्ज कराए हैं। पहले आप ही लोगों ने उसे विधायक बनाकर जेड श्रेणी की सुरक्षा दिलाई थी, अब समय आ गया है, जनता बदलाव की मांग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी: मेरठ कैंट से भाजपा को चुनौती देंगे जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, मुजफ्फरनगर में बदले समीकरण

यह चुनाव मेरे जीवन और मरण का चुनाव है : हरपाल सैनी
लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी ने कहा कि जनता ने तो मुझे विधायक बना दिया था लेकिन भाजपा समर्थित जिलाधिकारी ने मुझे गिनती में हरा दिया था। हम भी अखिलेश यादव के पास में जाकर टिकट मांग रहे थे लेकिन अब टिकट अतुल प्रधान को मिल गया है तो कोई नाराजगी नहीं है। उन्हें मजबूती के साथ चुनाव लड़ाना है और यह चुनाव मेरे जीवन और मरण का सवाल है। इस बार अतुल प्रधान को पूरा समर्थन है और मजबूती के साथ क्षेत्र में रहकर उन्हें चुनाव लड़ाया जाएगा।

 सभा में उपस्थित कैंट विधानसभा क्षेत्र से गठबंधन की प्रत्याशी मनीषा अहलावत ने कहा कि वह आप ही की बेटी है, आपके ही बीच में चुनाव लड़ने आई है। इस बार आपको ही निर्णय करना है। कैंट विधानसभा क्षेत्र में बदलाव करके गठबंधन के प्रत्याशी को जिताना है। उनके सामने जो प्रत्याशी है भाजपा का, वह भूमाफिया है और उस पर सरकार द्वारा 25 करोड़ की रिकवरी भी है। जनता सब जानती है जनता गठबंधन के साथ हैं और कैंट और सरधना विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा।

विधायक को हम ने जिताया और हम पर दर्ज कराया मुकदमा : चौधरी चंद्रवीर सिंह
बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक चौधरी चंद्र वीर सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में जाट समाज की मीटिंग कर उन्होंने भाजपा विधायक संगीत सोम को चुनाव जिताया था। उसने चुनाव जिताने का यह इनाम दिया कि हम पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया। अब समय आ गया है जनता को इसका बदला लेने का और इस बार भाजपा प्रत्याशी को हराकर ही दम लेंगे। गठबंधन से अतुल प्रधान और कैंट विधानसभा क्षेत्र से मनीषा अहलावत को जिताने के लिए सर्व समाज को एकजुट होकर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed