फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Police have arrested Kabadi Yunus of Sotiganj in Meerut

सोतीगंज का एक और कबाड़ी दबोचा: हिस्ट्रीशीटर यूनुस गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज

Thu, 20 Jan 2022 10:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Jan 2022 10:05 PM IST
सार

मेरठ में पुलिस ने सोतीगंज के एक और कबाड़ी को दबोच लिया है। पकड़े गए कबाड़ी हिस्ट्रीशीटर यूनुस से पूछताछ की जा रही है। आरोपी से पूछताछ में कई बड़े राज भी खुल सकते हैं।

विज्ञापन
UP News: Police have arrested Kabadi Yunus of Sotiganj in Meerut
सोतीगंज मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोतीगंज के कबाड़ी हिस्ट्रीशीटर यूनुस और सलमान उर्फ शेरू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हाल ही में खुलासा किया था कि युनुस सहित सात कबाड़ियों ने बाहरी जिलों में 100 से भी अधिक वाहनों का कटान कराया है। इन कबाड़ियों पर मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में वाहनों को कटवाने का आरोप है।

विज्ञापन


सिविल लाइन और सर्विलांस टीम ने तीन दिन पहले तीन आरोपी तालिम, साजिद और वाजिद को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने सोतीगंज के सात कबाड़ियों के नाम बताए थे। इनमें चार भाई यूनुस, आबिद, साजिद और आशिक शामिल थे। गुरुवार को एएसपी कैंट सूरज राय की टीम ने यूनुस को देहलीगेट थाना क्षेत्र के पूर्वा फैयाज अली से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही सिविल लाइन थाने में वांछित सलमान को गिरफ्त में लिया गया।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि यूनुस शातिर कबाड़ी है और सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके तीन भाई भी चोरी-लूट की गाड़ियों को काटते हैं। यूनुस ने बताया कि सोतीगंज के कई कबाड़ी गाड़ियां चोरी करते हैं और फिर उन्हें अब मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में कटवाने के लिए भेज रहे हैं। पुलिस और जानकारियां जुटाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिम में झोकेंगे ताकत: अमित शाह समेत ये दिग्गज नेता संभालेंगे प्रचार की कमान, स्टार प्रचारकों की सूची जारी

वीआईपी क्षेत्रों से चोरी करते हैं वाहन
पुलिस के मुताबिक यूनुस ने बताया कि उनके गिरोह के सदस्य वीआईपी क्षेत्रों से वाहनों की चोरी करते हैं। सोतीगंज में दुकान और गोदाम बंद होने के बाद कबाड़ियों ने नए ठिकानों के साथ यह अवैध कारोबार शुरू किया है। 

सोतीगंज में बंद नहीं हुआ चोरी के वाहनों का कारोबार
सोतीगंज में चोरी के वाहनों का धंधा अभी बंद नहीं हुआ है। यहां के कबाड़ियों ने मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड़, बुलंदशहर सहित अन्य जिलों तक अपना नेटवर्क फैला लिया है। यहां के कबाड़ी चोरी छिपे ऑनलाइन आर्डर पर वाहनों के पुर्जे और इंजन बेच रहे हैं।

अभी तक पुलिस इस भ्रम में थी कि सोतीगंज के कबाड़ियों ने अपने काम धंधे बदल दिए हैं, लेकिन अधिकतर कबाड़ी अब भी यह काम कर रहे हैं। सिर्फ इतना अंतर है कि सोतीगंज में चोरी के वाहन के पार्ट्स नहीं बिक रहे। यहां के कबाड़ी मुजफ्फरनगर सहारनपुर बुलंदशहर और हापुड़ जिलों में चोरी के वाहन कटवा रहे हैं। इसका खुलासा भी पुलिस ने हाल ही में किया है।

यह भी पढ़ें: चुनावी घमासान: चंद्रशेखर ने मेरठ की हॉट सीट पर खेला बड़ा दांव, चर्चित भूपेंद्र बाफर को बनाया प्रत्याशी, जानें क्यों है बदनाम

वहीं पुलिस ने दो दिन पहले ही सोतीगंज से वाहनों के पार्ट्स ले जाते हुए दिल्ली के पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से बड़ी मात्रा में वाहनों के पुर्जे मिले थे। कबाड़ का अवैध कारोबार बंद करने के दावों के बीच करीब 55 करोड़ की संपत्ति पुलिस कुर्क कर चुकी है। कई शातिर कबाड़ी जेल भेजे गए, लेकिन यहां कबाड़ का खेल बंद नहीं हुआ है।

बता दें कि मंगलवार रात लिसाड़ीगेट के इस्लामाबाद चौकी इंचार्ज वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बिजली बंबा की ओर जाती गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को पकड़ लिया और उसमें सवार पांच लोगों को हिरासत में लिया। गाड़ी की तलाशी ली तो बड़ी मात्रा में वाहनों के पुर्जे मिले। बताया गया कि इन्हें दिल्ली में बेचना था। पकड़े गए आरोपी दिल्ली के रहने वाले ही बताए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed