फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   april me sabse garm raha budhvaar

अप्रैल में सबसे गर्म रहा बुधवार का दिन 

Thu, 26 Apr 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
april me sabse garm raha budhvaar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गर्मी झुलसाने लगी है और लू के थपेड़े गर्मी को बढ़ा रहे हैं। गर्मी का दिखता रौंद्र रूप शहरवासियों को हलकान कर रहा है। बुधवार का दिन अप्रैल में सबसे गर्म रहा। पारा पहली बार पारा 41 के पास पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 24 से 48 घंटे में फिर से बदलाव आएगा।  
विज्ञापन

बुधवार को गर्मी के तेवर सुबह से ही तल्ख दिखाई दिए। लू के थपेड़े और झुलसाती गर्मी शहरवासियों का पसीना निकाल रही थी। इस बीच पारा चढ़ता  हुआ 41 डिग्री को पास पहुंच गया। गर्मी के तल्ख तेवर के बीच कूलर और पंखों की भी हवा गर्म लग रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 31 और न्यूनतम 17 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मौसम बुधवार में सबसे गर्म रहा। पिछले 10 वर्षो में पारा अधिक रिकार्ड किया गया। 24 से 48 घंटे में वेस्ट यूपी में फिर से आंधी के साथ बारिश के आसार बन रहे है, जिससे मौसम बदल सकता है।  
विज्ञापन


पिछले 10 वर्षों का अधिकतम तापमान  
वर्ष     अधिकतम  

2009    39.1  
2010     40.1  
2011    38.4  
2012    37.3  
3013    39.1  
2014     38.6   
2015    39.7  
2016    36.8  
2017    37.2  
2018    40.7  

ऐसे करे गर्मी से बचाव  
- अपने शरीर को ढककर निकलें।
- बाइक सवार हेलमेट लगाए और कवर कर लें।  
- पानी का सेवन अधिक करें।
- ठंडे पानी से बचे और बाहर से आने के बाद थोड़ी देर बाद पानी पिए। 
- भोजन में अधिक सलाद का प्रयोग करें।  
- मौसमी फल खाएं और बाहरी जूस पीने से बचें।
- बाहर कटे हुए फल का सेवन न करें।  
- बाहर से आने पर कुूछ देर रुककर मुंह धोए।
- दिन में कम से कम 10 से 12 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed