फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Apologized to a student in Muzaffarnagar College and video viral

मुजफ्फरनगर: तमंचे के बल पर छात्र नेता से मंगवाई माफी, वीडियो बनाकर किया वायरल

Sat, 24 Aug 2019 01:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Aug 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
Apologized to a student in Muzaffarnagar College and video viral
थाने में पुलिस को जानकारी देता पीड़ित छात्र - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली थाना क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में कुछ छात्रों ने छात्र नेता को कमरे में बंद कर तमंचे के बल पर व्हाट्सएप ग्रुप पर जाति विशेष के बारे में अभद्र टिप्पणी को लेकर माफी मंगवाई। इसका वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिसे लेकर छात्र संघ में रोष व्याप्त है। 

विज्ञापन


खतौली क्षेत्र के गांव मढ़करीमपुर निवासी अभिषेक राना केके जैन डिग्री कॉलेज में पढ़ता है। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नेता भी है और कॉलेज में होने वाले छात्र संघ के चुनाव की तैयारी में जुटा है। शुक्रवार को अभिषेक अपने साथी छात्रों को साथ लेकर कोतवाली में पहुंचा और चार छात्रों के विरुद्ध तहरीर देकर बताया कि मोबाइल के एक ग्रुप में किसी अन्य व्यक्ति ने एक जाति विशेष के बारे में अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए पोस्ट डाल थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: छात्रों को मुर्गा बनाने के मामले ने पकड़ा तूल, एक शिक्षक सस्पेंड और दूसरे की सेवा समाप्त
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गत दिवस जाति विशेष के चार छात्रों ने अभिषेक को कॉलेज में एक कमरे में बंद कर तमंचे के बल पर व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट को लेकर जबरन माफी मंगवाई और मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

एबीवीपी के छात्रों का कहना था कि इसे लेकर छात्रों के दो गुटों में संघर्ष के आसार बन गए हैं। उधर, प्राचार्य नीतू वशिष्ठ ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ में 11वीं के छात्र की पिटाई का मामला, अध्यापक ने मानी गलती, मां ने कहा इंसाफ चाहिए

छात्र अभिषेक राना को तमंचा दिखाकर माफी मंगवाने की कुछ छात्रों ने वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद उन छात्रों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। छात्र की ओर से तहरीर दी गई है। इसकी जांच पड़ताल कराई जाएगी। इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्या व प्रबंधन समिति से भी इस घटना के बारे में जानकारी ली जाएगी। - नवरत्न गौतम, इंस्पेक्टर, थाना खतौली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed