फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teacher of physics beaten up student of 11th class in Meerut city

मेरठ में 11वीं के छात्र की पिटाई का मामला, अध्यापक ने मानी गलती, मां ने कहा इंसाफ चाहिए

Fri, 02 Aug 2019 12:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Aug 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teacher of physics beaten up student of 11th class in Meerut city
छात्र का आईकार्ड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दीवान पब्लिक स्कूल वेस्ट एंड रोड में 11वीं कक्षा के छात्र को फिजिक्स टीचर द्वारा बेरहमी से पीटे जाने के मामले में शिक्षक ने अपनी गलती मान ली। गुरुवार को पीड़ित छात्र की मां स्कूल में प्रिंसिपल से मिलने पहुंची। मां के साथ पीड़ित छात्र, भाई, भाभी, बुआ और कजिन भी स्कूल गए। मां के सामने शिक्षक ने अपनी गलती मानी। स्कूल प्रशासन ने जल्द ही उचित एक्शन लेने का वायदा पीड़ित पक्ष से किया है। वहीं छात्र की मां प्रिया शर्मा का कहना है कि मेरे बेटे को इंसाफ चाहिए।

विज्ञापन


छात्र की मां प्रिया शर्मा ने बताया कि दोपहर को स्कूल प्रिंसिपल से उनके कार्यालय में मुलाकात हुई। उन्होंने मुझसे पूरे प्रकरण की जानकारी ली। सारी बातें पूछीं। उन्होंने स्वयं कहा कि आपके बेटे के साथ गलत हुआ। कक्षा के अन्य छात्रों से भी मामले की पूछताछ की गई तो बच्चों ने भी टीचर द्वारा कार्तिकेय की पिटाई करने की बात कही। मां ने कहा कि बार-बार कहने पर भी स्कूल में हमें टीचर से नहीं मिलने दिया गया। बहुत मुश्किल से बाद में प्रिंसिपल ने टीचर को बुलाया। टीचर ने इस बात को माना कि उन्होंने बच्चे की पिटाई की थी। मां का कहना है कि स्कूल प्रशासन पिटाई की बात मान रहा है तो टीचर पर एक्शन क्यों नहीं ले रहा। स्कूल ने फिलहाल दो से तीन दिन का समय मांगा है। साथ ही मां से कहा है कि छात्र को स्कूल भेजें। लेकिन पीड़ित छात्र की मां का कहना है कि जब तक उसे इंसाफ नहीं मिलेगा वो बच्चे को स्कूल नहीं भेजेंगी। गुरुवार को भी कार्तिकेय क्लास अटेंड करने नहीं गया। इस खबर को सुनकर छात्र की नानी की तबीयत भी अचानक खराब हो गई। 
विज्ञापन


शिक्षक को नहीं पता कि बीमार है बच्चा
प्रिया ने कहा कि बच्चा पहली कक्षा से इसी स्कूल में पढ़ रहा है। उसे शुरू से आंतों में परेशानी है। हर वर्ष स्कूल में बच्चे की हेल्थ रिपोर्ट जमा होती है। जिसमें साफ लिखा है कि बच्चा बीमार है। अभी हाल में ही उसका ऑपरेशन हुआ है। टीचर ने उसी जगह बच्चे को मारा है। टीचर ने अपनी गलती तो मानी। लेकिन कहा कि मुझे नहीं पता था कि बच्चा बीमार है। जबकि दसवीं बोर्ड परीक्षा के समय ही बच्चे का मेडिकल सर्टिफिकेट स्कूल में लगाया गया था और हेल्थ कार्ड भी जमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम और मंत्री से की शिकायत 
प्रवेश विहार मेडिकल निवासी प्रिया शर्मा ने प्रधानमंत्री कार्यालय पोर्टल पर बुधवार को शिकायत की थी, जिसमें वेस्ट एंड रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल के फिजिक्स के शिक्षक श्रीनिवास पर अपने अस्वस्थ बेटे कक्षा 11वीं के छात्र कार्तिकेय शर्मा को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया था। गुरुवार को सामाजिक संगठनों ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल सहित यूपी पुलिस व सीबीएसई कार्यालय पर ऑनलाइन शिकायत की। ट्विटर पर भी मामले की शिकायत की गई है। 
 
उचित एक्शन लेंगे 
अभिभावकों को स्कूल में मिलने बुलाया था। शिक्षक और छात्र दोनों ही हमारे विद्यालय का हिस्सा हैं। अभिभावकों की शिकायत पर उचित एक्शन लिया जाएगा। - एचएम राउत, प्रधानाचार्य दीवान पब्लिक स्कूल

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed