फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A teacher suspended in case of punishment of students in college of Muzaffarnagar city

यूपी: छात्रों को मुर्गा बनाने के मामले ने पकड़ा तूल, एक शिक्षक सस्पेंड और दूसरे की सेवा समाप्त

Sat, 24 Aug 2019 12:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Aug 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
A teacher suspended in case of punishment of students in college of Muzaffarnagar city
कॉलेज में छात्रों को मुर्गा बनाने का मामला - फोटो : अमर उजाला

यूपी में मुजफ्फरनगर जिले के महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना में छात्रों को मुर्गा बनाकर कॉलेज प्रांगण में घुमाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद डीएम के आदेश पर डीआईओएस ने संविदा पर कार्यरत एक शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही एक अध्यापक को सस्पेंड करते हुए प्रधानाचार्य को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग, छह स्टूडेंट्स तीन माह के लिए निलंबित, पीड़ित ऐसे बने आरोपी
विज्ञापन


महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज की एक वीडियो वायरल हुई है। इस वीडियो में एक साथ बड़ी संख्या में मौजूद छात्रों को मुर्गा बनाकर कॉलेज के प्रांगण में घुमाया जा रहा है। दो शिक्षक हाथ में छड़ी लिए हुए हैं और जो छात्र मुर्गा नहीं बन रहा है, उसकी पिटाई कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला डीएम सेल्वा कुमारी जे के संज्ञान में पहुंचा, तो उन्होंने डीआईओएस गजेंद्र कुमार से इस मामले में तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने कुछ ही देर में मामले की जांच कर कॉलेज में कार्यरत दो शिक्षकों को दोषी पाया। इनमें अस्थाई कर्मचारी संजू चौधरी की सेवा समाप्त कर दी गई है। स्थाई अध्यापक रवि कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ में 11वीं के छात्र की पिटाई का मामला, अध्यापक ने मानी गलती, मां ने कहा इंसाफ चाहिए

वहीं पूरा प्रकरण संज्ञान में आने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर प्रधानाचार्य फूल सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। डीआईओएस ने बताया कि मामला गंभीर था इसलिए कार्रवाई तुरंत की गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed