फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita: Daughters are achieving success in every field

अपराजिता: प्रधानाचार्या ने कहा- बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के शिखर की ओर अग्रसर

Thu, 26 Sep 2019 01:41 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Sep 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
Aparajita: Daughters are achieving success in every field
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मुस्लिम पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के नित नए आयाम प्रस्तुत कर शिखर की ओर अग्रसर हो रही हैं। सामाजिक बुराइयों पर कुठाराघात करते हुए बेटियों को निडर होकर आगे बढ़ाना होगा।

विज्ञापन


मुस्लिम पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम में प्रधानाचार्या तनवीरजहां ने कहा कि समाज में बेटियों को बेटों से कमतर समझा जाना सरासर गलत है। बेटियों को बेटों के समान अवसर दिए जाएं तो बेटियां भी मुकाम पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए बालिका को जागरूक होना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन


स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण के लिए समाज के साथ-साथ बेटियों को अपने अधिकारियों के प्रति सचेत होने की भी आवश्यकता है। असुरक्षित वातावरण को महसूस करने पर बेटियों को शासन-प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत शिकायत करनी चाहिए। प्रधानाचार्या ने छात्राओं को नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने और आत्मविश्वासी मुस्कान के साथ हरसंभव प्रयास करते हुए सतत सक्रिय रहने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों को दें सुरक्षित वातावरण
सभासद सलमा खातून ने कहा कि बेटियों को सुरक्षित वातावरण और बेहतर शिक्षा दिलाने की प्रत्येक अभिभावक की नैतिक जिम्मेदारी है। बेटी पढ़-लिखकर दो परिवारों को रोशन करती है। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों को पहले की अपेक्षा शिक्षा प्राप्त करने के लिए बेहतर अवसर मिल रहे हैं। बेटियों को भी शिक्षा के प्रति गंभीर रहते हुए अपना मुकाम हासिल करने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: अपराजिता 100 मिलयिन स्माइल्स अभियान: साहसी बनकर आगे बढ़ें बेटियां, दिए ये टिप्स

Aparajita: Daughters are achieving success in every field
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

अभिभावकों का जीतें भरोसा
शिक्षिका खैरूनिशा ने कहा कि शिक्षा के दम पर बेटियां आज हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही है। छात्राओं को शिक्षा और सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक रहकर अन्य छात्राओं को भी जागरूक करना होगा। उन्होंने समाज से पहले अपने अभिभावकों का भी भरोसा जीतना होगा।

शिक्षा के लिए करेंगी काम
कक्षा 12 की छात्राएं महनाज, फायजा व अंजलि का कहना है कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम ने उन्हें एक नई दिशा दी है। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर वे अन्य बालिकाओं को भी शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम करेंगी।

बालिकाओं को अधिकारों के प्रति करेंगी जागरूक
कक्षा 11 की छात्राएं अल्फिशा व प्रीति का कहना है कि अपराजिता कार्यक्रम से उन्हें नारी सशक्तिकरण की सीख मिली है। बालिकाओं के अधिकार और बालिका शोषण को रोकने के लिए वे अन्य बालिकाओं को जागरूक करेंगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed