फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala webinar on Board exams: ask exams related questions from experts in meerut today

अमर उजाला का वेबिनार: तीन घंटे के लिए खुद को कर लें तैयार, विशेषज्ञों ने किया छात्रों का मार्गदर्शन

Mon, 04 Jan 2021 11:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Jan 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala webinar on Board exams: ask exams related questions from experts in meerut today
सांकेतिक तस्वीर
छात्र बोर्ड परीक्षा का तनाव न लें। आत्मविश्वास बनाए रखें। तीन घंटे के लिए खुद को तैयार करें। तीन घंटे बैठने, लिखने की आदत डालें। पेपर में प्रस्तुतीकरण का ध्यान रखें। अभी परीक्षा के लिए पर्याप्त समय है। नंबर के बारे में न सोचें। बोर्ड परीक्षा को लेकर यह टिप्स सोमवार को विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को दिए।
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से सोमवार को वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें मिशन एग्जामिनेशन के तहत सीबीएसई, यूपी बोर्ड और आईसीएसई के छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं को शांत किया गया। सीबीएसई मेरठ के कोआर्डिनेटर एवं केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल सुधांशु शेखर, केके इंटर कॉलेज के शिक्षक नरेश कुमार और मनोचिकित्सक डॉ. रवि राणा ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए। पिछले 17 दिन से इस अभियान के जरिये अमर उजाला की ओर से छात्रों को परीक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही थी। सोमवार को वेबिनार के साथ ही यह अभियान समाप्त हो गया।
विज्ञापन

 
शिक्षकों की लें मदद
केके इंटर कॉलेज के शिक्षक नरेश कुमार ने कहा कि छात्र हर विषय की तैयारी बराबर करें। बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों में अच्छे अंक लाना अनिवार्य है। कहीं भी परेशानी हो तो अभिभावकों और शिक्षकों से बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेस मजबूत करें छात्र
केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल सुधांशु शेखर ने कहा कि छात्र बैठने, लिखने और सटीक प्रस्तुतीकरण की आदत डालें। हर विषय के नोट्स बनाएं। एनसीईआरटी की किताबों से भी तैयारी करें। कहीं भी दिक्कत हो तो शिक्षकों से पूछें।

जब मन हो, तब पढ़ें
डॉ. रवि राणा ने कहा कि जब आपका मन हो तब पढ़ें। रूटीन के हिसाब से पढ़ाई का शेड्यूल बनाएं। हो सके तो अभिभावक भी बच्चों के लिए दिनचर्या बदल लें। ये तीन से चार महीने ही बच्चों का भविष्य तय करेंगे।

 

यूपी बोर्ड छात्रों के सवाल और नरेश कुमार के जवाब
सवाल : किसी विषय की तैयारी नहीं हो पाई है। अब कैसे तैयारी करूं? - आयशा, 12वीं कक्षा
जवाब : पहले तो शिक्षकों से पूरे पाठ्यक्रम की जानकारी लें। नोट्स बनाकर पढ़ाई करें। हर विषय को टाइम टेबल के हिसाब से पढ़ें। सुबह से लेकर रात तक का शेड्यूल बनाएं। अभी आपके पास तीन महीने हैं।

सवाल : यूपी बोर्ड का पेपर एनसीईआरटी से आएगा या हमारे ही पाठ्यक्रम से आएगा, परीक्षा कब होगी? - गौतम, 12वीं कक्षा
जवाब : पंचायत चुनाव के बाद ही यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होने की संभावना है। अप्रैल में परीक्षा शुरू हो जाएंगी। पेपर एनसीईआरटी और यूपी बोर्ड किताबों दोनों से आएगा। इसलिए सटीक तैयारी करें। कोर्स कम होने का भी फायदा होगा।

सवाल : गणित के  पेपर की तैयारी कैसे करें? टाइम टेबल कैसे बनाएं। - छाया और आकाश, 12वीं कक्षा  
जवाब : उठने और सोने की आदत में बदलाव करें और सुबह से शाम तक पढ़ाई का शेड्यूल बनाएं। बीच-बीच में 20-25 मिनट का ब्रेक लेते रहें। गणित प्रमुख विषय है। इसके लिए लगकर तैयारी करें। एक सवाल को तीन से चार बार हल करें। चैप्टर का बेस मजबूत करें।

प्रश्न : सवाल का जवाब कैसे देना चाहिए? क्या अधिक लिखने से नंबर ज्यादा मिलते हैं। - निशा, 10वीं कक्षा
जवाब : हर एग्जाम में बहुविकल्पीय, अति लघुउत्तरीय, लघु उत्तरीय और विस्तृत चार प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं। हर सवाल का जवाब सटीक देना है। अधिक लिखने से ज्यादा नंबर नहीं मिलते हैं। इसलिए प्वाइंट टू द प्वाइंट लिखें।

सीबीएसई के छात्रों के सवाल और सुधांशु शेखर के जवाब
सवाल : दसवीं कक्षा में 80 में से 80 नंबर लाने के लिए कैसे तैयारी करूं? - ईशा, 10वीं कक्षा
जवाब : मैथ में पूरे अंक लाना कठिन नहीं है। बस अपना बेस मजबूत करें। एनसीईआरटी की किताबें और आपके स्कूल में जो पढ़ाया जा रहा है, उसकी ठीक से तैयारी करें। सीबीएसई के सैंपल पेपर से भी तैयारी करें।

सवाल : अंग्रेजी विषय कठिन लगता है, उसकी तैयारी कैसे करूं? - छाया, 10वीं कक्षा
जवाब : आप अपनी क्षमता के अनुसार समय निर्धारित करें। प्री-बोेर्ड सभी जगह चल रहे हैं, उन्हें बोर्ड परीक्षा समझकर ही दें। जब मार्क्स आए तो खुद तय करें कि अभी अंग्रेजी विषय को कितना और अतिरिक्त समय देना है।

सवाल : मैं टाइम टेबल नहीं बना पा रहा हूं? - प्रेरित त्यागी, 12वीं कक्षा
जवाब : आप विषय के अनुरूप टाइम टेबल बनाएं। पहले कठिन विषयों की तैयारी करें। उसके बाद दूसरे विषय पढ़ें। प्रतिदिन सभी विषय पढ़ना जरूरी है। यह भी तय कर लें कि एक दिन कितना पढ़ना है। उस दिन अपना लक्ष्य पूरा करें। अगले दिन का लक्ष्य फिर बनाएं। धीरे-धीरे पढ़ने का समय बढ़ाएं।

सवाल : इस बार पेपर के बीच में गैप मिलेगा या नहीं? - एंजल, 12वीं कक्षा
जवाब : परीक्षा के दौरान गैप जरूर मिलेगा। हो सकता है किसी पेपर में कम गैप मिले तो किसी में अधिक मिल सकता है। आप खुद को तैयार रखें। 

डॉ. रवि राणा के जवाब
सवाल : जो भी पढ़ता हूं, भूल जाता हूं। कैसे तैयारी करूं? - अभिनव, 10वीं कक्षा
जवाब : भूलने की समस्या सभी छात्रों की है। आप जब प्रश्न को एक बार पढ़ेंगे तो 20-30 प्रतिशत याद होगा। उसे दोबारा पढ़ेंगे तो 30 -40 प्रतिशत याद हो जाएगा। जो अपने पढ़ा है उसे लिखकर भी देखें।

 सवाल : मेरे लिखने की गति कम हो गई है, पढ़ाई के समय नींद भी आती है। क्या करूं? - अखिल, निशा 12वीं कक्षा
जवाब : इस बार ऑफलाइन कक्षाएं नहीं हुईं तो लिखने की गति पर असर पड़ा है। आप जो भी पढ़ें उसे लिखें। एक घंटा केवल लिखने का अभ्यास करें। पढ़ाई केवल कुर्सी और मेज पर करें। इससे नींद नहीं आएगी। हल्का भोजन लें, बीच-बीच में ड्राईफ्रूटस भी लेते रहें। खाना खाते ही कुर्सी पर न बैठें। व्यायाम जरूर करें।

सवाल :डर लगता है कि कहीं फेल न हो जाऊं। : जाकिया कुमारी, 12वीं छात्रा
जवाब :  डर को निकाल दीजिए। तनाव न लें और न ही फेल के बारे में सोचें। केवल पढ़ाई पर ध्यान दें। अभिभावक भी बच्चों पर दबाव न बनाएं। हां, उनकी तैयारी कराएं।

सवाल : कभी कभी पढ़ाई में मन नहीं लगता, दोस्तों से बात करने का मन करता है, क्या करूं? - अभिनव, 12वीं
जवाब : आप यह तय कर लें कि यही समय है आपके पास। 12वीं की मार्कशीट आपका भविष्य तय करेगी। दोस्तों से बात तो कभी भी कर सकते हैं। खुद को मानसिक रूप से मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed