फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala mega blood donation camp today you too become part of Raktdan Mahadan

अमर उजाला का 'मेगा रक्तदान शिविर' आज, आप भी बनें महादान का हिस्सा

Mon, 01 Oct 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 01 Oct 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala mega blood donation camp today you too become part of Raktdan Mahadan
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

रक्तदान कर आप किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं। इसका महत्व हमें तब समझ आता है, जब कोई हमारा जिंदगी और मौत के बीच जूझता है और उसे खून की जरूरत होती है। लोगों की जरूरत पूरी करने और जागरूकता के लिए हर साल की तरह अमर उजाला फाउंडेशन आज मेरठ में चार स्थानों पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। आप भी बनें इस महादान का हिस्सा :-

विज्ञापन

रक्तदाता इन शिविरों में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक रक्तदान कर सकते हैं। इसके साथ ही रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे। दरअसल, काफी मरीज ऐसे रह जाते हैं जिन्हें खून के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे में आपका रक्तदान उनकी जान बचाने के काम आता है। ऐसे लोगों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल ने बताया कि ब्लड डोनेट करने के बाद आप पहले की तरह ही कामकाज कर सकते हैं। इससे शरीर में किसी तरह की कमी नहीं होती। रक्तदान के दौरान मात्र 300 मिली लीटर रक्त लिया जाता है। शरीर इस रक्त की आपूर्ति मात्र 24 से 48 घंटे में कर लेता है। 90 दिन में एक बार ब्लड डोनेट किया जा सकता है। 

ये बन सकते हैं रक्तदाता
-उम्र 18 से 60 साल के बीच हो
-हीमोग्लोबिन 12 ग्राम/ डेसीलीटर होना चाहिए
-पल्स 50 से 100 प्रति मिनट हो
-शरीर का वजन 45 किलोग्राम से कम न हो

यहां लगाए जाएंगे शिविर
-मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक, गढ़ रोड
-जिला अस्पताल ब्लड बैंक, घंटाघर 
-कोटपाल हॉस्पिटल, पल्लवपुरम  
-केएमसी अस्पताल, बागपत रोड

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed