{"_id":"69e38a1a85d3ad5bc10b383c","slug":"allegations-of-irregularities-in-the-recruitment-process-sdm-ordered-an-investigation-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112045-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। परिचारक पद पर नियुक्ति न मिलने से आहत एक युवक ने एसडीएम से शिकायत कर नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता और भेदभाव का आरोप लगाया है। एसडीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।
कस्बा सरधना के गुजरान गेट निवासी वंश ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने संविदा कंपनी के माध्यम से माध्यमिक विद्यालयों में परिचारक पद के लिए आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी नियुक्ति इसी पद पर प्रस्तावित थी। आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज, मेरठ में स्वीपर पद पर तैनात कर दिया। पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्हें पद परिवर्तन का आश्वासन दिया गया लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। वंश ने इसे अपने साथ अन्याय बताते हुए परिचारक पद पर समायोजित करने की मांग की है।
एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।