फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Alert before Ayodhya verdict 10 rough including Ex-minister and former MLA notice to leave district

अयोध्या पर फैसले से पहले सतर्कता, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक समेत 10 को जिला छोड़ने का नोटिस

Fri, 08 Nov 2019 03:09 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 Nov 2019 03:09 AM IST
सार

  • फैसला आने से पहले पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटी
  • दस बवालियों को जिला छोड़कर जाने का नोटिस
  • अयोध्या प्रकरण में फैसला आने वाले दिन दिखाई दिए तो की जाएगी गिरफ्तारी
  • पुलिस की तरफ से जारी किया गया नोटिस, नरोरा और हिंडन पर लगे कैमरे
  • सेना और पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने की संयुक्त बैठक

विज्ञापन
Alert before Ayodhya verdict 10 rough including Ex-minister and former MLA notice to leave district
अयोध्या विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या प्रकरण पर फैसला आने से पहले पुलिस-प्रशासन तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। पुलिस की तरफ से सुरक्षा के मद्देनजर एक पूर्व विधायक और एक पूर्व मंत्री समेत दस बवालियों को जिला छोड़कर जाने का नोटिस भेजा गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि फैसले वाले दिन ये लोग मेरठ में दिखाई दिए तो उनकी तुरंत गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन


वहीं, सुरक्षा के लिहाज से जिले को आठ सेक्टरों और 31 जोन में बांटा गया है। 163 संवेदनशील प्वाइंट बनाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में 1250 पुलिसकर्मी, पांच कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ तैनात की गई है। 200 अतिरिक्त पुलिसकर्मी मांगे गए है। बुलंदशहर के नरोरा और हिंडन नदी पर कैमरे लगाए गए हैं, ताकि बवालियों पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन


जिन बवालियों को चिह्नित करने के साथ ही नोटिस जारी किए गए हैं, यदि अयोध्या प्रकरण में फैसला आने वाले दिन ये दस लोग मेरठ में दिखाई दिए तो पुलिस उनको तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। हालांकि अधिकारियों ने इन दस लोगों के नाम नहीं बताए हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक योगेश वर्मा और पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के अलावा ऐसे कई बवालियों को चिह्नित किया गया है, जिन पर पूर्व में संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए साइबर सेल, सर्विलांस और क्राइम ब्रांच टीम को लगाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

भेजे हैं नोटिस

अयोध्या प्रकरण को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए है। सेना के साथ मीटिंग हो गई है। जिले के दस बवाली चिह्नित किए गए है, जिन्हें अयोध्या प्रकरण में फैसले से पहले जिले से बाहर जाने के लिये नोटिस भेजा गया है। कानून व्यवस्था को देखते हुए सारे इंतजाम हो रहे हैं। -अजय साहनी, एसएसपी

कानून व्यवस्था बिगड़ी तो सेना संभालेगी कमान

अयोध्या प्रकरण पर फैसला आने के बाद यदि कहीं कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो सेना कमान संभालेगी। इस संबंध में बृहस्पतिवार को कैंट स्थित सब एरिया मुख्यालय सभागार में सेना और पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर सुरक्षा योजना को साझा किया।

सिविल और सैन्य प्रशासन के बीच यह बैठक कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम और पश्चिमी यूपी के जीओसी पीएस साईं की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रुप से अयोध्या प्रकरण को लेकर सुरक्षा संबंधी, कानून व्यवस्था, अतिक्रमण, यातायात प्रबंधन व आर्मी क्लीनिक्स आदि प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई।

कमिश्नर और आईजी रेंज आलोक सिंह ने सैन्य अधिकारियों को सभी बिंदुओं पर जिला प्रशासन की ओर से सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया। वहीं, पश्चिमी यूपी के जीओसी ने भी आश्वासन दिया कि सैन्य प्रशासन द्वारा आवश्यक  सहयोग दिया जाएगा। तय हुआ कि बेहतर समन्वय और तालमेल बनाए रखने के लिए सेना और जिला प्रशासन की ऐसी बैठकें नियमित तौर पर होती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed