फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agnipath Scheme Protest: विरोध में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे किया जाम, भारी पुलिस-फोर्स तैनात

Mon, 20 Jun 2022 02:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Jun 2022 02:41 PM IST
सार

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और रूट डायवर्जन कराकर जाम से राहत दिलाई।

विज्ञापन
Agnipath Scheme: Youth protest on delhi-meerut expressway, jammed the highway, police force deployed
अग्निपथ योजना के विरोध में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे जाम - फोटो : amar ujala

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में मेरठ में सोमवार को युवाओं ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान एक्सप्रेस-वे से आने-जाने वाले वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर भारी पुलिस-फोर्स और खुफिया तंत्र मौके पर पहुंचा और तुरंत ही रूट डायवर्जन कर हंगामा कर रहे युवाओं को तितर-बितर किया।



गौरतलब है कि अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को युवाओं का दिल्ली कूच करने का कार्यक्रम था लेकिन खुफिया तंत्र की सक्रियता के चलते परतापुर क्षेत्र में कहीं भी प्रदर्शनकारी एकत्र नहीं हो सके। हालांकि कड़े पहरे के बावजूद आज दोपहर गाजियाबाद क्षेत्र के गांव सैदपुर, मुरादाबाद, चुड़ियाला, धनतला व डीलना निवासी तकरीबन 50-60 युवाओं ने गाजियाबाद के थाना भोजपुर की सीमा के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर पहुंचकर जाम लगा दिया और सरकार विरोधी नारे लगाकर हंगामा करने लगे। पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर उन्हें वहां से खदेड़ना पड़ा।

Agnipath Scheme: Youth protest on delhi-meerut expressway, jammed the highway, police force deployed
अग्निपथ योजना के विरोध में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे जाम - फोटो : amar ujala

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर हंगामे की सूचना मिलते ही मेरठ व गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारकर हंगामा कर रहे युवाओं को खदेड़ा। पुलिस के लाठियां बरसाते ही हंगामा कर रहे युवक खेतों की ओर भाग गए। इसके बाद पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।

Agnipath Scheme: Youth protest on delhi-meerut expressway, jammed the highway, police force deployed
अग्निपथ योजना के विरोध में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे जाम - फोटो : amar ujala

टोल प्लाजा को 2 लाख रुपये का नुकसान

उधर, युवाओं के दिल्ली कूच को लेकर परतापुर स्थित काशी टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान एनएचएआई की टोल वसूली कंपनी पार्थ इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Agnipath Scheme: Youth protest on delhi-meerut expressway, jammed the highway, police force deployed
अग्निपथ योजना के विरोध में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे जाम - फोटो : amar ujala

शिवाया टोल प्लाजा पर टिकी रहीं पुलिस प्रशासन की नजरें
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं के सोमवार को दिल्ली कूच की घोषणा के मद्देनजर हाईवे पर शासन-प्रशासन अलर्ट रहा। सोमवार सुबह से ही शिवाया टोल प्लाजा, दौराला रेलवे स्टेशन और सकौती रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
Agnipath Scheme: Youth protest on delhi-meerut expressway, jammed the highway, police force deployed
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे - फोटो : amar ujala

युवाओं ने आरएएफ को सौंपा ज्ञापन
मेरठ-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर भी भारी संख्या में पुलिस-फोर्स मुस्तैद रहा। सिवाया टोल प्लाजा पर दमकल की गाड़ियों के साथ दंगा नियंत्रक दल भी किसी भी प्रकार की विरोध प्रदर्शन से निपटने के लिए मुस्तैद रहा। इस दौरान दौराला पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव में गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर युवाओं को समझाने की अपील की। युवाओं से अपना कैरियर बनाने के लिए किसी भी प्रकार के दंगे और विरोध में भाग नहीं लेने के लिए समझाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed