फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After the birth of a daughter, the woman and her newborn were thrown out of the house.

UP: बेटी पैदा होने पर नवजात सहित विवाहिता को घर से निकाला, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

Wed, 22 Nov 2023 08:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 22 Nov 2023 08:28 AM IST
सार

Meerut News : बेटी पैदा होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। अब पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
After the birth of a daughter, the woman and her newborn were thrown out of the house.
विवाहिता। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने बेटी पैदा होने पर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाया कि थाने की पुलिस ने उसके परिवार वालों को ही शांति भंग में जेल भेज दिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ मवाना को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


कुन्हैड़ा गांव की रहने वाली गुड़िया मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। गुड़िया ने बताया कि उसकी शादी आठ जुलाई 2022 को कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक के साथ हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Murder: चचेरे भाई की गोली मारकर की हत्या, दोनों साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, वारदात के बाद आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज में बुलेट नहीं मिलने और कैश कम लाने पर उसके साथ मारपीट करते थे। इसी बीच महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटा नहीं होने का ताना देते हुए ससुरालवालों ने उसे घर से निकाल दिया।

यह भी पढ़ें: इस गिरोह ने उड़ाए होश: एक करोड़ के मोबाइल देख अफसर भी हैरान, इन राज्यों में फैला नेटवर्क, चार शातिर गिरफ्तार

पीड़िता का आरोप है कि उसकी बेटी 20 दिन की हो गई है, लेकिन आज तक उसके पति ने अपनी बेटी का मुंह नहीं देखा। कुछ दिन पहले पति और अन्य ससुराल वालों ने मायके में आकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में विवाहिता के चाचा और अन्य रिश्तेदारों को ही शांति भंग में जेल भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed