फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Police exposed international gang and arrested four accused with mobile phones of one crore

इस गिरोह ने उड़ाए होश: एक करोड़ के मोबाइल देख अफसर भी हैरान, इन राज्यों में फैला नेटवर्क, चार शातिर गिरफ्तार

Wed, 22 Nov 2023 02:09 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Nov 2023 02:09 AM IST
सार

Meerut News : पुलिस ने एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब एक करोड़ रुपये के ब्रांडेड 87 मोबाइल और एक आईपैड बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Meerut Police exposed international gang and arrested four accused with mobile phones of one crore
पुलिस ने एक गिरोह का खुलासा किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वेस्ट यूपी और आसपास के राज्यों से चोरी और लूट के मोबाइलों को विदेश में बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब एक करोड़ रुपये के ब्रांडेड 87 मोबाइल और एक आईपैड बरामद किया गया है। कुछ मोबाइलों के पार्ट्स को दिल्ली के गफ्फार मार्केट में अलग-अलग करके विदेशों में बेचा गया था, जबकि कुछ अन्य मोबाइल विदेशों में इस्तेमाल के लिए बेचे गए। ये आरोपी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरोह चला रहे थे।

विज्ञापन
बताया गया कि छह आरोपी अभी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घंटाघर से चोरी हुआ 19 आईफोन से भरा पार्सल का पैकेट भी इसी गिरोह ने 15 दिन पहले ही चोरी किया था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि शरद गोस्वामी गैंग का सक्रिय सदस्य और सरगना महफूज निवासी रसीद नगर लिसाड़ी गेट है। उसने वेस्ट यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में मोबाइलों की चोरी और लूट कराने के लिए अपने साथी शाकिब, जाहिद, जुहैब, इरफान, इमरान, चांद, इनाम, राहुल और शहनावाज काे रखा हुआ है। ये सभी चोरी और लूट के बाद मोबाइल महफूज को देते हैं।

विज्ञापन

इसके बाद महफूज इन्हें दिल्ली की गफ्फार मार्केट में अपने साथियों को देता है। यहां से इन मोबाइल के पार्ट्स अलग-अलग करके देश और विदेश में बेचे जाते हैं। कुछ देशों में तो मोबाइलों की सीधी सप्लाई की जाती है। अधिकतर मोबाइल समुद्री मार्ग से विदेश भेजे जाते हैं। एसपी सिटी ने बताया कि यहां का सर्विलांस विदेश में काम नहीं कर पाता है। इसके चलते विदेश में ये मोबाइल आसानी से चलाए जाते हैं।

विज्ञापन

इस दौरान बताया गया कि करीब पंद्रह दिन पहले परतापुर से एक पिकअप घंटाघर के लिए चला था। इसमें से 19 आईफोन से भरा पार्सल पैकेट चोरी हो गया था। वह पार्सल महफूज के गुर्गों ने ही चोरी किया था। महफूज चोरी और लूट कराने के लिए दो हजार रुपये प्रति एक फोन आरोपी को देता था।

एसपी सिटी ने बताया कि जिन-जिन के मोबाइल बरामद हुए हैं, उन्हें चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद आरोपियों को सभी के मुकदमों में नामजद किया जाएगा। बताया जा रहा है नेपाल, भूटान सहित कई देशों में मोबाइल भेजने की बात सामने आई है। इस बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार
- महफूज पुत्र फजलू रहमान निवासी रसीद नगर गली नंबर छह ब्रह्मपुरी
- शाकिब पुत्र यामीन निवासी रेहाना गार्डन लिसाड़ीगेट
- जाहिद पुत्र राजू निवासी उज्जवल गार्डन लिसाड़ीगेट
- जुहैब पुत्र इकबाल निवासी पूर्वा फैय्याज अली देहलीगेट

ये आरोपी हैं फरार
- इरफान पुत्र निजाम निवासी चमन कालोनी लिसाड़ीगेट।
- इमरान पुत्र निजाम निवासी चमन कालोनी लिसाड़ीगेट।
- चांद पुत्र याकूब निवासी पूर्वा फैय्याज अली देहलीगेट।
- इनाम पुत्र गुन्नु निवासी गली नंबर 25 लक्खीपुरा फतेहउल्लापुर रोड लिसाड़ीगेट।
- राहुल निवासी अज्ञात।
- शहनावाज निवासी अज्ञात।

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी ने खून से रंगे हाथ: सगे भाई को फावड़े से काट डाला, फिर लाश को बाथरूम में छिपाकर हुआ फरार

ये सामान हुआ बरामद
- 75 मोबाइल एप्पल
- एक मोबाइल सैमसंग
- एक मोबाइल वीवो
- एक मोबाइल वन प्लस
- पांच मोबाइल एमआई
- दा मोबाइल ओप्पो
- एक मोबाइल पोको
- एक आईपैड एप्पल

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed