{"_id":"5fe253a08ebc3e3ba10d3d39","slug":"admission-to-pg-s-second-merit-will-begin-by-26-city-news-mrt516923070","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी की दूसरी मेरिट से दाखिले शुरू, 26 तक होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी की दूसरी मेरिट से दाखिले शुरू, 26 तक होंगे
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में पीजी कोर्सों में एडमिशन की दूसरी मेरिट मंगलवार सुबह जारी हो गई। दूसरी मेरिट से 318 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया। इस मेरिट से 26 दिसंबर तक एडमिशन होंगे। एलएलबी की मेरिट फार्मों में संशोधन किए जाने के कारण जारी नहीं की जा सकी। विवि प्रशासन का दावा है कि बुधवार को एलएलबी की मेरिट जारी हो जाएगी। कैंपस-कॉलेजों में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दौरान एडमिशन जारी रहेंगे।
प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पीजी में दूसरी मेरिट से 26 दिसंबर तक एडमिशन लिए जा सकते हैं। इसके बाद ओपन मेरिट जारी की जाएगी। एलएलबी की मेरिट बुधवार को जारी होगी। एमपीईएस में एडमिशन के लिए फिटनेस टेस्ट में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं के प्रवेश 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक होंगे। छात्र अपनी लॉगइन आईडी से ऑफरलेटर डाउनलोड कर संबंधित कॉलेज में जाकर एडमिशन ले लें। यूजी में बीपीईएस में फिटनेस टेस्ट में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं 24 दिसंबर तक कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं।
स्पोर्ट्स कोटे से एडमिशन को कोई नहीं पहुंचा
पीजी कोर्सों में स्पोर्ट्स कोटे से एडमिशन को मंगलवार को अंतिम दिन रहा लेकिन एक भी छात्र-छात्रा नहीं पहुंचा। पीजी में स्पोर्ट्स कोटे से एडमिशन के लिए साढ़े तीन सौ छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यूजी में भी स्पोर्ट्स कोटे से एडमिशन को इस बार बहुत कम संख्या में छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया है।
विज्ञापन
एक जनवरी तक शीतकालीन अवकाश, एडमिशन जारी रहेंगे
रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 26 दिसंबर से एक जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। कैंपस-कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में शिक्षक-कर्मचारी कार्य करेंगे। विवि में प्रवेश समन्वयक और कॉलेजों की प्राचार्य की स्वीकृति पर प्रतिकर अवकाश अनुमान्य होगा।