फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Admission process under sports quota begins at CCSU.

Meerut News: सीसीएसयू में खेल कोटे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Sat, 05 Sep 2026 06:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Admission process under sports quota begins at CCSU.
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए खेल कोटे से प्रवेश प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन कुल पांच अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्रतिभाग किया। इनमें चार अभ्यर्थी स्नातक (यूजी) और एक अभ्यर्थी परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए शामिल हुआ। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के खेल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया गया। विश्वविद्यालय के अनुसार पूरी प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुसार कराई जा रही है। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान समिति के सदस्य जितेंद्र पाल, भीष्म सिंह, छाया चौधरी, डीसी मौर्य, दूली चंद माहला, प्रदीप कुमार, ओमपाल और जीएस रुहल मौजूद रहे। प्रवेश प्रक्रिया 8 सितंबर तक जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed