फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action to grant Akalpura the status of Martyr Village has been expedited, the administration has sent the investigation report.

Meerut News: अकलपुरा को शहीद गांव का दर्जा दिलाने की कार्रवाई तेज, प्रशासन ने जांच रिपोर्ट भेजी

Fri, 21 Nov 2025 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
Action to grant Akalpura the status of Martyr Village has been expedited, the administration has sent the investigation report.
1857 की लड़ाई में 40 साथियों संग शहीद हुए थे बाबा नरपत सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव अकलपुरा को शहीद गांव का दर्जा देने और शहीद स्मारक के निर्माण की मांग पर प्रशासन ने जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। एसडीएम ने एडीएम प्रशासन को रिपोर्ट भेजकर तहसीलदार की जांच में ऐतिहासिक तथ्यों की पुष्टि की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और अन्य क्षेत्र के लोगों ने अकलपुरा को शहीद गांव का दर्जा दिलाए जाने की मांग को लेकर शासन को पत्र सौंपा था। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन को भेजी जांच रिपोर्ट में बताया गया कि 22 जुलाई 1857 को अंग्रेजी हुकूमत और स्थानीय योद्धाओं के बीच भीषण संग्राम हुआ था। इस लड़ाई में बाबा नरपत सिंह अपने 40 साथियों के साथ वीरतापूर्वक लड़ते हुए शहीद हुए थे।
विज्ञापन

तहसीलदार द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि तत्कालीन ब्रिटिश सिविल सर्विस अधिकारी ने अपनी किताब में इस घटना का विस्तृत उल्लेख किया है। किताब के अनुसार मेजर विलियम्स के नेतृत्व में 20 जुलाई 1857 को औपनिवेशिक सेना सरधना में दाखिल हुई थी। ब्रिटिश सेना ने 22 जुलाई 1857 की सुबह में गांव अकलपुरा पर हमला कर दिया था। जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव को शहीद गांव घोषित किए जाने तथा शहीद स्थल के निर्माण को लेकर किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने तहसीलदार की जांच रिपोर्ट एडीएम प्रशासन और डीएम को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed