फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Acquisition of contracted buses for election duty: 200 buses of depot went to election duty

अनुबंधित बसों का हुआ अधिग्रहण: चुनाव डयूटी में गईं मेरठ डिपो की 200 बसें, रुटों पर आज यात्रियों को हुई परेशानी

Wed, 09 Feb 2022 01:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Feb 2022 01:03 PM IST
सार

मंगलवार देर शाम भैसाली डिपो से करीब 140 और सोहराबगेट डिपो से करीब 55 बस विक्टोरिया पार्क भेज दी गईं। आरएम केके शर्मा ने बताया कि निर्वाचन विभाग ने दस फरवरी को होने वाले मतदान के लिए बसों का अधिग्रहण किया है। निगम की बसों को अनुबंधित बस रूटों पर लगाकर यात्रियों को राहत दी जाएगी।

विज्ञापन
Acquisition of contracted buses for election duty: 200 buses of depot went to election duty
चुनाव ड्यूटी में जाती बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण में गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए परिवहन विभाग ने रोडवेज की करीब 200 अनुबंधित बसों का भी अधिग्रहण कर लिया है। मंगलवार देर शाम को इन बसों को विक्टोरिया पार्क भेज दिया गया। इतनी बड़ी संख्या में बसों के रूटों से हटने के चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों ने अनुबंधित बसों के रुटों पर निगम की बसों की व्यवस्था करने की बात कही है। वहीं बुधवार को भैसाली डिपो पर यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए। 

विज्ञापन


भैसाली और सोहराबगेट डिपो के पास करीब 250 अनुबंधित बसें हैं। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों और पुलिस फोर्स को ले जाने के लिए परिवहन विभाग ने करीब 600 बसों की व्यवस्था की है। इसमें रोडवेज की करीब 200 अनुबंधित बसों का अधिग्रहण किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मतदान कल: चुनाव प्रचार का शोर थमा, आज बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, मेरठ में 1172 केंद्रों पर कल होना है मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम भैसाली डिपो से करीब 140 और सोहराबगेट डिपो से करीब 55 बस विक्टोरिया पार्क भेज दी गई है। इतनी बड़ी संख्या में बसों के चुनाव में जाने से मेरठ से मुजफ्फरनगर, शामली, बड़ौत, बागपत, गाजियाबाद, मोहननगर, हापुड़, बुलंदशहर आदि रुटों पर बसों की कमी हो गई हैं।

आरएम केके शर्मा ने बताया कि निर्वाचन विभाग ने दस फरवरी को होने वाले मतदान के लिए बसों का अधिग्रहण किया है। निगम की बसों को अनुबंधित बस रूटों पर लगाकर यात्रियों को राहत दी जाएगी। उधर, आरटीओ हिमेश तिवारी का कहना है कि अभी रोडवेज से करीब 200 बसें ली है। अगर प्राइवेट बसों से ही काम चल गया तो यात्रियों को देखते हुए कुछ अनुबंधित बसों को वापस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed