फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused caught in the fraud of 25 lakhs, released

25 लाख की ठगी में आरोपी पकड़ा, छोड़ा

Mon, 10 Feb 2020 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Accused caught in the fraud of 25 lakhs, released
25 लाख की ठगी में आरोपी पकड़ा, छोड़ा
विज्ञापन

मेरठ। 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी हिमांशु को सिविल लाइन पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शाम को पूछताछ के बाद नामजद आरोपी को छोड़ दिया गया। पीड़ित व्यापारी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने साठगांठ के चलते नामजद आरोपी को छोड़ा है।

शास्त्रीनगर के मयूर विहार निवासी अरुण ग्रोवर के साथ लोन दिलाने की एवज में 25 लाख रुपए की ठगी हुई थी। आरोप है कि दो करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये हड़प लिए। न तो लोन कराया गया है न ही 25 लाख रुपये दिए गए। मेडिकल थाने में आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज हुआ। लेकिन विवेचना सिविल लाइन थाने के इंस्पेक्टर कर रहे हैं। इसमें मुख्य आरोपी कनिका चौधरी जो अपने आप को सीए बताकर ठगी करती थी, को पहले ही जेल भेज दिया गया था। पीड़ित पक्ष ने रविवार को सूचना देकर आरोपी हिमांशु को सिविल लाइन पुलिस से पकड़वा दिया। पीड़ित अरुण ग्रोवर और उनके चाचा रमेश ग्रोवर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव में आरोपी को छोड़ा है। वहीं, इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी का कहना है कि हिमांशु और वादी पक्ष के बयान दर्ज कराए हैं। एक सप्ताह का नोटिस देकर साक्ष्य मांगे गए हैं। आरोपी के खिलाफ फिलहाल साक्ष्य नहीं मिले हैं। लिखित में थाने लाकर उसे छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed