फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of letting off youth with a pistol; police booked another person instead.

Meerut News: तमंचे वाले युवक को छोड़ने का आरोप, पुलिस ने दूसरे का किया चालान

Fri, 11 Sep 2026 09:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Accusation of letting off youth with a pistol; police booked another person instead.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नवाबगढ़ी गांव में तमंचा लेकर घूमने के वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। पकड़े गए युवक की जींस में तमंचा लगा नजर आ रहा है। वीडियो में युवक को पकड़ने वाला युवक उससे तमंचा लेकर घूमने का कारण पूछता दिखाई दे रहा है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में तमंचा लिए दिखाई दे रहे युवक को छोड़ने के आरोपों के बीच वीडियो में नाम ले रहे अयान का शस्त्र अधिनियम में चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो आठ सितंबर का है। नवाबगढ़ी निवासी अयान को पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस का कहना है कि आठ सितंबर को अयान गांव में आरिफ के घर के सामने घूम रहा था। आरिफ ने उसे वहां घूमने को लेकर टोका तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि अयान ने आरिफ के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद आरिफ ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान अयान की जींस में तमंचा लगा दिखाई दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि आरिफ ने आसपास मौजूद लोगों से घटना का वीडियो बनवाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अयान को थाने ले आई। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला तब दोबारा चर्चा में आया जब घटना का वीडियो स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल हो गया। वीडियो में काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ दिखाई दे रही है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि वीडियो में तमंचा लिए दिखाई दे रहे युवक पर कार्रवाई होने के बजाय पुलिस ने अयान का चालान किया है। अयान और आरिफ के बीच करीब 20 दिन पहले भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कुछ लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए तमंचा लेकर दिखाई दे रहे युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो और घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालान किया गया है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed