फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accident news in meerut

मजदूरी करने आया था, मिली मौत

Fri, 15 Apr 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Fri, 15 Apr 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
accident news in meerut
हादसे के बाद मौके पर पहुंचा राजा का पिता और अन्य परिजन विलाप करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
खुशहाल नगर में आग लगने से मारे गए राजा के परिवार में कोहराम मच गया। राजा के पिता सरफराज खेती करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। नौ भाई-बहनों में राजा चौथे नंबर का था। केवल बड़े भाई शहजाद की शादी हुई है। राजा की मौत की सूचना पर परिजन खुशहालनगर में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि राजा डेढ़ महीने पहले ही फैक्ट्री में मजदूरी पर लगा था। हमें क्या पता था कि मजदूरी के बदले उसे यहां मौत मिलेगी। राजा की मां जेबा का भी रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार बेहोश हो रही थीं। 
विज्ञापन


दहल उठा खुशहाल नगर 
फैक्ट्री
में आग लगने से खुशहालनगर में अफरातफरी मच गई। तेज धमाके से लोग दहल गए। आग की 20 फीट ऊंची लपटें देखकर फैक्ट्री से जुड़े मकानों के लोग घर छोड़कर बाहर की ओर भागे। बराबर के मकान के नौशाद ने बताया कि फैक्ट्री से दीवारें चटकने की आवाज आ रही थी। उन्हें लगा कि उनका मकान भी चपेट में न आ जाए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने की पूरी कोशिश की।
विज्ञापन


दीवार तोड़कर बुझाई आग
आग
बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को रास्ता नहीं मिल रहा था। दरारें आने के कारण एक दीवार टूटकर गिर गई। जबकि दूसरी दीवार को फायर ब्रिगेड ने लोगों के सहयोग से गिरा दिया। इसके बाद अंदर पाइप डालकर आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लग रही आग, सो रहे विभाग
अग्निशमन
दिवस के दिन यह हादसा विभागों की पोल खोलने के लिए काफी है। शहर भर में इस तरह की फैक्ट्रियां चल रही हैं। लिसाड़ी गेट, सोतीगंज, बागपत रोड, दिल्ली रोड, हापुड़ रोड के अलावा खरखौदा मार्ग पर भी मकान और दुकानों में घनी आबादी के बीच टायरों पर रबड़ चढ़ाने का काम होता है। पुराने टायरों के घिसे हुए निचले हिस्से को पिघलाकर मशीन से रबड़ की परत चढ़ाई जाती है। आग लगने का खतरा हमेशा रहता है। वहां रखे भारी क्षमता के कंप्रेशर भी फटने का डर होता है। वायु प्रदूषण भी फैलता है। अग्निशमन विभाग जांच तक नहीं करता। न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कोई कार्रवाई करता है। पुलिस भी इसे अपना काम न बताकर पल्ला झाड़ लेती है।


वर्जन
मैंने
घटनास्थल का निरीक्षण किया। मकान के दो कमरों में रबड़ पर टायर चढ़ाने का काम चल रहा था। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन ओवरहीटिंग की आशंका है। इस तरह के काम पर नियंत्रण लगाने का काम जिला उद्योग केंद्र या प्रदूषण बोर्ड का है।  - आईएस सोनी, चीफ फायर आफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed