फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abhishek Mathur appointed Chief Coordinator of the Scout-Guide Meerut Division.

Meerut News: अभिषेक माथुर स्काउट-गाइड के मेरठ मंडल के मुख्य समन्वयक नियुक्त

Tue, 21 Jul 2026 06:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Mathur appointed Chief Coordinator of the Scout-Guide Meerut Division.
28 अगस्त को होने वाले राष्ट्रपति भवन में होगा रक्षाबंधन विशेष कार्यक्रम
विज्ञापन

मेरठ। स्काउट्स एंड गाइड्स की उत्तर प्रदेश शाखा ने अभिषेक माथुर को मेरठ मंडल का मुख्य समन्वयक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 28 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में होने वाले रक्षाबंधन के विशेष कार्यक्रम के लिए की गई है। राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने कार्यक्रम के समन्वय हेतु माथुर के नाम को अनुमति प्रदान की है।
माथुर के नेतृत्व में मेरठ मंडल के विद्यालयों और महाविद्यालयों से प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का चयन होगा। इसमें दस्तावेज सत्यापन और संस्थागत समन्वय भी शामिल है। राष्ट्रपति से प्रस्तावित शिष्टाचार भेंट से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का संचालन भी माथुर करेंगे। इस अवसर पर राज्य मुख्यालय आयुक्त विवेक तरार ने इसे एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।
विज्ञापन

माथुर ने इस जिम्मेदारी के लिए राज्य मुख्यालय और राष्ट्रपति भवन सचिवालय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मेरठ मंडल के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों से पात्र और अनुशासित छात्र-छात्राओं का चयन कर आवश्यक विवरण समय पर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। यह चयन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप होना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व क्षमता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed