फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   AAP workers take out lantern procession in UP for power cuts, slogans raised against government in Meerut

UP: आप ने बिजली कटौती पर योगी सरकार को घेरा, पूरे प्रदेश में निकाला लालटेन जुलूस, मेरठ में हुई जमकर नारेबाजी

Sun, 02 Jul 2023 03:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 02 Jul 2023 03:39 PM IST
सार

Meerut News : आम आदमी पार्टी ने बिजली कटौती पर योगी सरकार को घेरा है। आप कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूरे प्रदेश में लालटेन जुलूस निकाला। वहीं, आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
AAP workers take out lantern procession in UP for power cuts, slogans raised against government in Meerut
आप कार्यकर्ताओं ने निकाला लालटेन जुलूस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह के आह्वान पर रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में बिजली कटौती को लेकर लालटेन जुलूस निकाला गया। इसी क्रम में मेरठ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में लालटेन जुलूस निकाला। 

विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सदर घंटाघर से सदर बाजार, आबूलेन फवारा चौक होते हुए सदर घंटाघर पुलिस चौकी तक लालटेन जुलूस निकालते हुए पहुंचे। उन्होंने अघोषित बिजली कटौती पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रही ये वारदात: बेड पर पड़ी थी लाश, बच्चे रोते हुए बोले- मम्मा उठ जाओ, हमारे लिए नाश्ता कौन बनाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। कहा कि जनता लगातार बिजली कटौती का सामना कर रही है। पूरे प्रदेश में बिजली कटौती का संकट लोग झेल रहे हैं। गर्मी की वजह से अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं। 

यह भी पढ़ें: बेसहारा हुईं तीन बेटियां: पति की हत्या कर पत्नी गई जेल, बेटी बोली- मम्मी कहती थी पापा को रास्ते से हटा देंगे

उन्होंने कहा कि अकेले पूर्वांचल में सैकड़ों लोगों की मौतें हो चुकी हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल होकर भाग रहे हैं और गर्मी के कारण तमाम बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। पार्टी की ओर से उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराई जाए। जिससे इस भयंकर गर्मी से लोगों को निजात मिल सके और लोगों की मौतें न हों। गर्मी के कारण प्रदेश में जो मौतें हुई हैं उन मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही यह मांग भी रखी कि बिजली विभाग में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed