फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman Murder Case: children kept crying hugging dead body of mother, said get up mummy, make breakfast for us

कलेजा चीर रही ये वारदात: बेड पर पड़ी थी लाश, बच्चे रोते हुए बोले- मम्मा उठ जाओ, हमारे लिए नाश्ता कौन बनाएगा

Sat, 01 Jul 2023 06:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Jul 2023 06:53 PM IST
सार

Meerut Murder Case : ये वारदात हर किसी का कलेजा चीर रही है। बेड पर मां की लाश पड़ी थी और बच्चे रोते हुए बोल रहे थे, मम्मा उठ जाओ, हमारे लिए नाश्ता कौन बनाएगा।

विज्ञापन
Woman Murder Case: children kept crying hugging dead body of mother, said get up mummy, make breakfast for us
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दौराला की शक्ति कॉलोनी में टेंपो चालक दीपक प्रजापति की पत्नी ममतेश प्रजापति (30) का शव घर में बेड पर पड़ा मिला। पत्नी की मौत के बाद से ही पति फरार है। पुलिस को आशंका है कि उसी ने पत्नी की हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं आने पर विसरा सुरक्षित कर लैब को भेज दिया गया है। मृतका के पिता की तरफ से दौराला थाने में आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


मंसूरपुर के जीवना गांव निवासी राजवीर ने 12 साल पहले बेटी ममतेश उर्फ ममता की शादी मटौर गांव के दीपक से की थी। टेंपो चालक दीपक दौराला में पशु चिकित्सालय के पीछे शक्ति कॉलोनी में रह रहा है। उसके दो बेटे लकी (10) और निक्की (08) हैं। 

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ममतेश के नहीं जागने पर दोनों बच्चों ने स्कूल भेजने के लिए मां को उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर वे रोने लगे। उनकी आवाज सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे तो ममतेश बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी।

सूचना पर दौराला पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। ससुर श्रीपाल और सास कमला भी पहुंच गए। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लोगों ने बताया कि पति दीपक आधी रात से ही फरार है। आशंका है कि ममतेश को मारने के बाद वह फरार हो गया। उसका मोबाइल भी घर से ही बरामद हुआ है।

महिला संगीत में शामिल होने गई थी ममतेश
बृहस्पतिवार रात ममतेश पास में ही डेयरी कॉलोनी में रहने वाले रिश्तेदार के घर पर महिला संगीत में शामिल होने गई थी। रात में लौटने पर वह परिवार के साथ खाना खाकर सो गई। बच्चे भी सो गए। दोनों बच्चों ने बताया कि उनकी आंख सुबह खुली तो मम्मी बात नहीं कर रही थी।

मम्मा उठ जाओ, हमारे लिए नाश्ता कौन बनाएगा
ममतेश की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वे रोते हुए यही कहते रहे कि मम्मा उठ जाओ, हमारे लिए नाश्ता कौन बनाएगा। हम आपके बिना कैसे रहेंगे।

यह भी पढ़ें: टूट गईं रिश्तों की डोर: तड़पती रही तमन्ना, वीडियो बनाते रहे लोग, खून-खराबे में बदलीं निकाह की खुशियां

विज्ञापन

चार दिन पहले पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा
पुलिस के मुताबिक, पड़ोसियों ने जानकारी दी है कि चार दिन पहले पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। घर के बाहर तक आवाजें आ रही थीं। लोगों ने बताया कि दीपक शराब पीता था, ममतेश इसका विरोध करती थी। इसके चलते उनका अक्सर झगड़ा होता था। ममतेश के पिता राजवीर ने आरोप लगाया कि दीपक ने उनकी बेटी की हत्या की है, वे उसे सजा दिलाकर रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, तहसील दिवस में नहीं पहुंचे 20 अधिकारी, डीएम ने रोका वेतन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं आया है। ऐसे में विसरा सुरक्षित रखकर जांच को भेजा जा रहा है। - अभिषेक पटेल, सीओ दौराला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed