{"_id":"601a64688ebc3e4b3e0253f9","slug":"aakash-murder-case-the-victim-s-family-has-postponed-the-picket-after-chandra-sekhar-instruction","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश हत्याकांड: चंद्रशेखर के निर्देश पर धरना स्थगित, अफसरों ने पीड़ित परिवार को दिया कार्रवाई का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश हत्याकांड: चंद्रशेखर के निर्देश पर धरना स्थगित, अफसरों ने पीड़ित परिवार को दिया कार्रवाई का आश्वासन
Wed, 03 Feb 2021 02:23 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 03 Feb 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते आकाश के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में आकाश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दे दिया है। पीड़ित परिजन आज सुबह ही कलेक्ट्रेट पहुंच गए और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद भी मेरठ पहुंचने वाले थे। लेकिन पुलिस ने चंद्रशेखर के पहुंचने से पहले ही परिवार को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दे दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों की चंद्रशेखर से फोन पर बात कराई। इसके बाद परिजनों ने चंद्रशेखर के निर्देश पर धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
जिला महासचिव शमीम चौधरी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के आश्वासन और चंद्रशेखर के निर्देश पर पीड़ित परिवार ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया। इससे पहले पुलिस ने शमीम चौधरी को आज तड़के उनके एरा गार्डन व बदर अली को उनके फैजाम स्थित आवास से गिरफ्तार कर ब्रह्मपुरी थाने में नजरबंद कर लिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: शिक्षक ने पहले प्रधानाचार्य को नीचे गिराया, फिर लात-घूंसों से पीटा, देखिए तस्वीरें
आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र रछौती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसीएम सिविल लाइन और एसपी क्राइम को ज्ञापन सौंपा। दोनों अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और 10 दिन के भीतर शासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। प्रशासन के आश्वासन के बाद आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता लौट गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/