फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: शिक्षक ने पहले प्रधानाचार्य को नीचे गिराया, फिर लात-घूंसों से पीटा, देखिए तस्वीरें

Wed, 03 Feb 2021 10:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Feb 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: A teacher is beaten up by a teacher in Meerut and see photos
मेरठ: प्रधानाचार्य पर शिक्षक ने लात-घूंसे से हमला किया। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दौराला स्थित राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर प्राइमरी संवर्ग के सहायक शिक्षक ने लात घूंसों से हमला कर दिया। उनके मुंह पर चोट आई है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Meerut News: A teacher is beaten up by a teacher in Meerut and see photos
प्रधानाचार्य पर हमला - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने नया नियम लागू किया है। नियम के तहत जिन शिक्षकों की एक ही दिन भर्ती हुई है, उनमें उम्र के हिसाब से वरिष्ठता का चयन होगा। अधिक उम्र वाले शिक्षक पहले हस्ताक्षर करेंगे।

Meerut News: A teacher is beaten up by a teacher in Meerut and see photos
प्रधानाचार्य और शिक्षक के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि कॉलेज के प्राइमरी संवर्ग का सहायक अध्यापक अमित निवासी दौराला पहले हस्ताक्षर करना चाहता था। प्रधानाचार्य ने नियमों के मुताबिक, हस्ताक्षर कराकर प्रबंध समिति को वरिष्ठता की संस्तुति के लिए रिपोर्ट भेज दी। नाराज सहायक अध्यापक ने सोमवार को प्रधानाचार्य पर कॉलेज परिसर में हमला बोल दिया। उन्हें जमीन पर गिराकर मारपीट की। जिससे वह घायल हो गए। अन्य शिक्षकों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: A teacher is beaten up by a teacher in Meerut and see photos
प्रधानाचार्य और शिक्षक के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला

महेंद्र सिंह प्रगतिशील शिक्षक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा ने इस घटना पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर आरोपी कार्रवाई की जाए। कार्रवाई नहीं होने पर एसोसिएशन के पदाधिकारी एसएसपी कार्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगे। 

विज्ञापन
Meerut News: A teacher is beaten up by a teacher in Meerut and see photos
प्रधानाचार्य और शिक्षक के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का कहना है कि प्रधानाचार्य की तहरीर आरोपी शिक्षक अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed