फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aadhaar Update Delay: Verification Done but Status Not Updated, Citizens Face Long Queues

Meerut: आधार अपडेट का संकट, वेरिफिकेशन के बाद भी स्टेटस अटका, जरूरी काम रुके-केंद्रों पर बढ़ी भीड़

Thu, 04 Dec 2025 10:18 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 04 Dec 2025 10:18 AM IST
सार

मेरठ के कैंट डाकघर आधार केंद्र पर भीड़ बढ़ने और स्टेटस अपडेट न होने से लोग परेशान हैं। बायोमेट्रिक, मोबाइल नंबर और पता वेरिफिकेशन के बाद भी अपडेट न दिखने से पेंशन, स्कॉलरशिप और एडमिशन जैसे काम अटक गए हैं। कर्मचारी 90 दिन की समय सीमा का हवाला दे रहे हैं।

विज्ञापन
Aadhaar Update Delay: Verification Done but Status Not Updated, Citizens Face Long Queues

विस्तार

मेरठ कैंट डाकघर में बने आधार सेंटर में आ रहे लोग परेशान हो रहे हैं। भीड़ ज्यादा होने से लोगों को त्रुटि सुधार कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है वहीं आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, पता और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराने के बाद भी स्टेटस अपडेट नहीं हो रहा है। ऐसे में उनके जरूरी काम अटक रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि आधार केंद्र के कर्मचारियों का कहना है कि इसके लिए 90 दिन का समय तय होता है। दरअसल कैंट डाकघर में बने आधार कार्ड सेंटर पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड वेरिफिकेशन और त्रुटि सुधार कराने पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि आधार केंद्र पर फीस तो जमा हो रही है लेकिन बायोमेट्रिक, मोबाइल नंबर और पता वेरिफिकेशन कराने के एक सप्ताह के बाद भी इसका स्टेटस अपडेट नहीं दिख रहा है। ऐसे में उनके पेंशन, स्कॉलरशिप और एडमिशन जैसे जरूरी काम अटक रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: निजी अस्पतालों पर कसी लगाम, सीएमओ के 13 सख्त आदेश, दवा खरीदने की जबरन नीति पर कार्रवाई तय

विज्ञापन
विज्ञापन

आधार केंद्र के कर्मचारी विनय चौधरी का कहना है कि आधार कार्ड में बदलाव के लिए 90 दिनों का समय होता है। आधार वेरिफिकेशन के लिए रोजाना 88 फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं। nदिल्ली रोड स्थित केंद्र हुआ बंद इधर, दिल्ली रोड स्थित यूनियन बैंक में चल रहा आधार सेवा केंद्र बंद हो गया है। हालांकि इसकी जानकारी नहीं होने के चलते लोग यहां पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी 154 लोग यहां पहुंचे लेकिन उन्हें मायूस लौटना पड़ा। यह केंद्र बंद होने से कैंट स्थित आधार सेवा केंद्र में भीड़ बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली रोड स्थित आधार सेवा केंद्र को बागपत रोड पर स्थानांतरित कर दिया गया है। यह 15 दिसंबर से सेवा देना शुरू कर देगा। यह बोले लोग दो बार केंद्र में जा चुका हूं यूनियन बैंक स्थित केंद्र में आधार में नाम बदलवाया था लेकिन एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है यह अभी तक अपडेट नहीं हुआ है। दो बार आधार सेवा केंद्र में जा चुका हूं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। - सौरभ पटेल, साकेत

आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपेडट करानी है। सुबह आठ बजे आया था दोपहर तक नंबर नहीं आया। आज तो उम्मीद भी नहीं लग रही कि काम हो पाएगा। मेरा पूरा दिन खराब हो गया। - जय चौधरी, एम ब्लॉक गंगानगर

पहले नगर निगम गया था मेरा आधार कार्ड खो गया है मुझे दोबारा कार्ड जारी करवाना है। पहले नगर निगम गया था फिर कैंट स्थित डाकघर में आया हूं लेकिन काम नहीं हुआ। आधार कार्ड में जन्मतिथि भी बदलवाई थी लेकिन यह अभी तक गलत दिख रही है। - धंजू, मोदीपुरम

रोजाना 100 के करीब लोगों के आधार वेरिफिकेशन हो रह तीन सिस्टम डाकघर में चल रहे हैं। तीनों पर सही तरीके से कार्य किया जा रहा है। रोजाना 100 के करीब लोगों के आधार वेरिफिकेशन हो रहे हैं। हालांकि अपडेट होने में 90 दिन तक का समय लग सकता है। - कृष्णा चंद्र, सीनियर पोस्ट मास्टर सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed