{"_id":"5ff8079d8ebc3e32f455d156","slug":"a-youth-molested-with-girl-in-jagrati-vihar-of-meerut-but-the-police-did-not-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शोहदों से परेशान युवती घर में कैद, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शोहदों से परेशान युवती घर में कैद, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट, वीडियो वायरल
Fri, 08 Jan 2021 12:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के जागृति विहार में शोहदों से परेशान होकर युवती ने खुद को घर में कैद कर लिया है। युवती का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक अपने साथियों के साथ आए दिन रास्ते में छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर अश्लील टिप्पणी और अगवा करने की धमकी देता है।
विज्ञापन
बताया गया कि मंगलवार को आरोपियों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की और मारपीट की। सोशल मीडिया पर युवती से खींचतान की वीडियो वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें: सावधान! वेब सीरीज पर अश्लीलता देख बदली बच्चों की जिंदगी, लग रही ये खतरनाक बीमारी
विज्ञापन
युवती एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। उसका आरोप है कि दूसरी बिरादरी का एक युवक आए दिन उससे छेड़छाड़ करता है। इस कारण घर से निकलना बंद कर दिया है। मंगलवार को भी आरोपी ने पहले छेड़छाड़ की। इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के घर पहुंचकर विरोध जताया तो आरोपी पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। युवती और उसकी मां से मारपीट की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर चीख-चीखकर रोने लगा पति, तस्वीरें
इसके बाद पीड़ित परिवार ने मेडिकल थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस मामले में एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि इंस्पेक्टर मेडिकल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला लाइव: हर पल खतरे में रहती है जान, तस्वीरों में देखिए यूपी की जर्जर इमारतों का हाल
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/