फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth gave triple talaq to his wife at police post in Meerut

Meerut: पुलिस चौकी में दिया तीन तलाक, पति गिरफ्तार, पत्नी बोली- अब कैसे होगा बच्चों का पालन-पोषण

Mon, 18 Dec 2023 09:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 Dec 2023 09:23 PM IST
सार

Meerut News : एक युवक ने पुलिस चौकी में अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इससे पुलिस चौकी में हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
A youth gave triple talaq to his wife at police post in Meerut
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मेरठ में पुलिस चौकी में तीन तलाक देने का मामला प्रकाश में आया है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली तीन बच्चों की मां को उसके पति नदीम ने समर गार्डन पुलिस चौकी में चौकी इंचार्ज अजय शुक्ला के सामने तीन तलाक दे दिया। इसके बाद चौकी में हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत ले लिया है। पीड़िता के भाई हसरत राणा की तहरीर पर पुलिस ने तीन तलाक व मारपीट का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आशियाना कॉलोनी निवासी महिला तरन्नुम की शादी 13 वर्ष पूर्व समर गार्डन के 70 फुटा निवासी नदीम पुत्र वाहिद के साथ हुई थी। महिला के दो लड़की और एक लड़का हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि शनिवार को पीड़िता के चचिया ससुर हामिद और आबिद ने महिला के साथ मारपीट कर दी। जब पीड़िता ने इस मामले में अपने पति नदीम व देवर फहीम से शिकायत की तो उल्टा महिला से मारपीट कर घर से भगा दिया। इस मामले में पीड़िता ने थाने में शिकायत की थी।

विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को समर गार्डन पुलिस चौकी पर बुला लिया। चौकी में पुलिस कर्मियों के सामने दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान उसके पति नदीम ने समर गार्डन चौकी इंचार्ज अजय शुक्ला और अन्य लोगों के सामने तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद पुलिस चौकी में हंगामा खड़ा हो गया। महिला के भाई व अन्य लोगों ने नदीम के साथ मारपीट करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया।

यह भी पढ़ें: UP: गर्भवती का गला दबाकर मारने की कोशिश, विरोध करने पर धमकी देकर फरार, दीवार पर नाम लिख बदनाम कर रहे मनचले

पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी बड़ी बेटी 10 वर्ष अलीशा व दूसरी बेटी अलीजा पांच वर्ष और बेटा दो वर्ष एतेश्याम है। कहा कि अब बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा। उधर, एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, इसी मामले में दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे थे। जहां उसने महिला को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के भाई हसरत की तरफ से केस दर्ज किया गया है। आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: वर्दी का रौब: खूब वायरल हो रहा दरोगा का ये वीडियो, टेंपो चालक के साथ की अभद्रता, गरीब पर न आया तरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed