फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Molested with Pregnant woman in Meerut and accused tried to kill her

UP: गर्भवती का गला दबाकर मारने की कोशिश, विरोध करने पर धमकी देकर फरार, दीवार पर नाम लिख बदनाम कर रहे मनचले

Mon, 18 Dec 2023 06:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 Dec 2023 06:07 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के लिसाड़ी गेट में गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। महिला के विरोध करने पर मनचलों ने मारने की कोशिश की। आरोप है कि मनचले परिवार की महिलाओं के नाम दीवार पर लिखकर बदनाम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Molested with Pregnant woman in Meerut and accused tried to kill her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में मौत में से लौट रही गर्भवती महिला के साथ मनचलों ने सरेआम छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर मारपीट करने लगे और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। वहीं, चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ को देख मनचले जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आरोप है कि मनचले घर की सभी महिलाओं के नाम दीवार पर लिखकर उन्हें बदनाम करते हैं।

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला पांच माह की गर्भवती है। महिला ने बताया कि पड़ोसी युवक काफी समय से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। महिला को आते-जाते परेशान कर रहा था। महिला ने बताया कि आती-जाती महिला से अश्लील टिप्पणी कर रहा था। महिला ने इसकी शिकायत कुछ दिनों पहले युवक के परिवार वाले से की लेकिन, वह हरकतों से बाज नहीं आया।

विज्ञापन

महिला ने बताया कि रविवार को पास के ही रहने वाले रिश्तेदार के यहां मौत में गई थी। महिला का आरोप है कि मौत से लौटते समय दो मनचलों ने महिला को रास्ते में रोक कर अश्लील टिप्पणी करने लगा। महिला के विरोध करने पर छेड़छाड़ में मारपीट कर दी और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: मैं बात नहीं करता; गाेलियां मारकर परिवार खत्म करता हूं! युवक ने मोबाइल स्टोर के स्टॉफ को दी धमकी

वहीं, महिला की शोर शराबा की आवाज सुनकर राहगीर एकत्र को गए। भीड़ को देख मनचले महिला को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। महिला ने राहगीरों की मदद से परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में शिवपाल यादव बोले- भाजपा का सफाया कर देगा इंडिया गठबंधन, सपा कार्यकर्ताओं को दी ये नसीहत

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे महिला के परिवार के लोगों ने पिलोखड़ी चौकी पहुंचकर मनचले के खिलाफ तहरीर दी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed