{"_id":"5f1938ae8eb96e7d3175d539","slug":"a-young-man-killed-in-road-accident-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, ससुराल से लौट रहा था अपने घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, ससुराल से लौट रहा था अपने घर
Thu, 23 Jul 2020 12:44 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मोरना जानसठ मार्ग पर खाईखेड़ा गांव के पास सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वह ससुराल से अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
मोरना निवासी दीपक (30 वर्ष) पुत्र कैलाश बुधवार को अपनी ससुराल कस्बा खतौली गया था। बुधवार को देर शाम को वह बाइक द्वारा गांव लौट रहा था। ककरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खाईखेड़ा के पास एक अन्य बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से मुजफ्फरनगर भर्ती कराया। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पुलिस ने जेसीबी से ढहाया शमशाद का घर, मां-बेटी की हत्या कर बेडरूम में दबा दिया था शव, ऐसे सामने आया सच
विज्ञापन
युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। ककरौली पुलिस ने बताया कि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। मृतक ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/