{"_id":"5cb5b36cbdec22140d56c091","slug":"a-young-man-dies-and-one-injured-in-bike-accident-at-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हादसे में मौत, 22 अप्रैल को होनी थी शादी, मातम में बदली परिवार की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हादसे में मौत, 22 अप्रैल को होनी थी शादी, मातम में बदली परिवार की खुशियां
Tue, 16 Apr 2019 06:05 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 16 Apr 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर में अपनी रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांट कर अपने साथी के साथ आ रहे बाइक सवार युवक की अट्टे वाले बाबा के मठ के निकट एक ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा और घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव बड़िया (नया गांव) निवासी जितेंद्र 29 अपने भाई धर्मेंद्र के साथ बहरीन में कारोबार करता था। परिजनों के अनुसार करीब पांच माह पूर्व वह अपने घर आया था। 22 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी। जितेंद्र अपने साथी प्रदीप को साथ लेकर बाइक से अपनी रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने के लिए सोमवार को घर से निकला हुआ था। वह गांव पिलाना में अपनी किसी रिश्तेदारी में अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड बांट कर अपने साथी के साथ बाइक से अपने घर आ रहा था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब दस बजे जब वह बिजनौर-नूरपुर हाईवे पर अट्टे वाले बाबा मठ के निकट पहुंचा तो उसकी बाइक के आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उसकी बाइक, ट्रक की चपेट में आ गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक के हेलमेट के भी टुकड़े हो गए। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों घायल जितेंद्र व प्रदीप को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस सीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। सूचना पाकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां गम में बदल गई। पुलिस ने जितेंद्र के जीजा गांव खतापुर निवासी लोकेंद्र सिंह की तहरीर पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/